{"_id":"655bc815f66ce0a65b0b7409","slug":"enter-your-own-number-in-meri-fasal-mera-byora-defraud-lakhs-ambala-news-c-36-1-sknl1017-14015-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मेरी फसल मेरा ब्योरा में खुद के नंबर दर्ज, लाखों का चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मेरी फसल मेरा ब्योरा में खुद के नंबर दर्ज, लाखों का चूना
विज्ञापन
अंबाला। मेरी फसल मेरा ब्योरा में फर्जी तरीके से किसानों के नाम की जगह खुद का नाम और नंबर रजिस्टर्ड कर लाखों का चूना लगाने का मामला सामने आया है। इसका खुलासा अंबली निवासी बलवंत सिंह की ओर से पुलिस को मिली शिकायत के बाद हुआ।
पीड़ित ने बताया कि आरोपी कड़ासन गांव निवासी सचिन ने उसके मृतक भाई की जमीन की जगह खुद का नाम दर्ज करा रखा है। सरकारी पोर्टल खोलने पर इसका खुलासा हुआ। जबकि आरोपी देश छोड़कर अमेरिका में बैठा है। पुलिस ने सचिन पर मामला दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में अम्बली गांव निवासी बलवंत सिंह वालिया ने बताया कि उसकी 25 कनाल 10 मरले भूमि पर जीरी है। जो छोटे भाई गुरनाम सिंह ने लगाई थी। गुरनाम सिंह की 13 सितंबर को अकाल मृत्यु हो गई। हमारी फसल सरकारी पोर्टल पर दर्ज है या नहीं, जैसे ही इसके बारे में पता करने के लिए सरकारी पोर्टल को 29 सितंबर को खोला तो पाया कि हमारी जमीन की फसल एक सचित नाम से दर्ज है।
विज्ञापन
उसने अपने मोबाइल नंबर पर रजिस्टर्ड करा ली है। जब संबंधित नंबर पर फोन किया तो सामने वाले ने खुद को कड़ासन गांव निवासी सचिन ने बताया और कहा कि वह अमेरिका में है। उनके कहने पर सचिन ने अपने विदेशी नंबर से फोन किया। जब सचिन से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह मुलाना अनाजमंडी में खाटू श्याम ट्रेडिंग कंपनी के मालिक गगन के पास काम करता था। उनके द्वारा ही इसकी जानकारी सरकारी पोर्टल पर फर्जी तौर पर दर्ज करवाई है।
पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपी सचिन झूठ बोल रहा है क्योंकि कड़ासन गांव से पता लगा है कि आरोपी, उसके पिता व भाई ने सैकड़ों एकड़ भूमि अन्य किसानों की जीरी की फसल अपने नाम पर, अपने मोबाइल नंबर पर खुद का बैंक अकाउंट नंबर देकर फर्जी तरीके से दर्ज करवाई हुई है। इतना ही नहीं सभी जमीनों पर चाहे जीरी की फसल हो या नहीं इसका पता नहीं लेकिन इनके गेट पास 25 सितंबर 2023 को सरकारी खरीद खुलते ही कटवा लिए गए। ऐसा इसलिए कि सरकारी पोर्टल पर इतराज आज तक दर्ज ना हो रहा है और इसकी पेमेंट फर्जी आढ़ती के बिलों से इसके खाते में आ जाएगी या आ चुकी है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि यह बहुत बढ़ा घोटाला है और किसानों को फंसाते हुए सरकार को ठगा है। पीड़ित ने आरोपी पर मामला दर्ज करते हुए उसके बैंक खाते पर रोक लगाई।