फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Enjoyed the company with Shabd Kirtan

Ambala News: शब्द कीर्तन से संगत को किया निहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Enjoyed the company with Shabd Kirtan
बराड़ा। शाहबाद यमुनानगर मार्ग स्थित अंबाला उगाला गांव में श्री गुरु रविदास आश्रम में विशाल संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। डेरा सतगुरु स्वामी मामचंद दास महाराज एवं संत शिरोमणि गुरु रविदास आश्रम बेगमपुर उगाला के सेवक संत विकास दास ने बताया कि ब्रह्मलीन संत प्रवेश दास महाराज की बरसी पर आयोजित इस दूसरे विशाल संत सम्मेलन में डेरा बाबा लाल दास कपाल मोचन के महंत संत निर्मल दास महाराज मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संत बाबा राम सिंह झरमड़ी दरबार ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य प्रवचनकर्ता जगदीश दास मांडवी पंजाब वाले ने शब्द कीर्तन के जरिये संगत को निहाल किया। बिंद्र दादूपरिया के जत्थे ने गुरु की वाणी का प्रचार किया। इस अवसर पर हजारों संगत ने आशीर्वाद लिया। इस दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में संगत ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
विज्ञापन

संत निर्मल दास महाराज ने पहली बार इस शिविर में रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्त नालियों में नहीं नड़ियों में बहना चाहिए। वहीं, रक्तदान कैंप में मुलाना के विधायक वरुण चौधरी ने 43वें बार रक्तदान किया। रक्तदाताओं और संगत के लिए समाजसेवी संस्था सेवा ट्रस्ट यूके ने जूस का प्रबंध किया। इस मौके पर लंगर भी लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था के पदाधिकारी पवन पराशर ने मौके पर जूस वितरण की सेवा निभाई। इस अवसर पर नेत्र जांच शिविर भी लगाया गया। महामंडलेश्वर एडवोकेट स्वामी ज्ञाननाथ निराकारी ने कहा कि हम प्रभु भक्ति के बल पर हर कार्य कर सकते हैं। इसके लिए सच्चे मन से ईश्वर की आराधना करनी होगी और गुरु रविदास की वाणी को अपने जीवन में धारण करना होगा। कार्यक्रम में जिला परिषद में उपचेयरमैन करनेल नगला, जिप सदस्य सुखविंदर, मुकेश, मनोज भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed