फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Engineering student studying in Chandigarh molested, attempt to kill

Ambala News: चंडीगढ़ में पढ़ रही इंजीनियरिंग की छात्रा से छेड़छाड़, जान देने का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Engineering student studying in Chandigarh molested, attempt to kill
अंबाला। चंडीगढ़ के एक इंजीनियर कॉलेज में पढ़ने वाली अंबाला निवासी छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। छात्रा इतनी परेशान हो गई थी कि वह जान तक देना चाहती थी। जब उसने जहरीला पदार्थ खाने की कोशिश की तो परिजनों ने देख लिया। जैसे-तैसे उसे परिजनों ने रोका और पूछताछ की। इसके बाद पूरा मामला सुनकर परिजन हैरान रह गए। इसके बाद परिजन डीएसपी छावनी अनिल कुमार के पास पहुंचे। जहां छात्रा ने अपने साथ हुई पूरी घटना बताई। मामले की गंभीरता को समझते हुए डीएसपी ने थाना महेश नगर एसएचओ को फोन कर तत्काल मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिस छात्र पर छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं वह भी अंबाला का ही रहने वाला है। साथ ही युवती के ही कॉलेज में पढ़ रहा है। पीड़िता इस छात्र से इतनी परेशान हो गई कि डिप्रेशन में चली गई। उसने पुलिस अधिकारी को बताया कि वह डर के कारण अपने परिजनों को भी पूरा मामला नहीं बता पा रही थी। इसी दबाव में उसने खुदकुशी करने का फैसला लिया था, मगर परिजनों के समझाने पर पूरी पीड़ा उसने साझा की।
विज्ञापन


बस और कॉलेज में छात्र ने जीना किया था मुहाल
छात्रा जिस बस में कॉलेज जाती थी छात्र भी उसी बस में जाता था। वह रोजाना छात्रा को किसी न किसी बहाने से छेड़ने का मौका तलाशता। पहले युवती को लगा कि वह समझाने पर मान जाएगा, मगर जब वह कॉलेज में भी छेड़छाड़ करने लगा तो छात्रा काफी डर गई। अब इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


मामले में पीड़ित पक्ष की तरफ से शिकायत मिल गई है। इसमें पीड़िता के बयान लेने के बाद केस दर्ज किया गया हे। -रामपाल सिंह, एचएसओ, थाना महेश नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed