{"_id":"61818736c39e237eff5d7a71","slug":"enforcement-officer-s-bag-found-from-caught-mobile-thief-ambala-news-knl88523351","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़े गए मोबाइल चोर से मिला प्रवर्तन अधिकारी का बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पकड़े गए मोबाइल चोर से मिला प्रवर्तन अधिकारी का बैग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर-दौलतपुर चौक इंटरसिटी से चोरी हुए प्रवर्तन अधिकारी के बैग को जीआरपी ने 48 घंटे में ही ढूंढ निकाला। जीआरपी ने पकड़े गए मोबाइल चोर से पूछताछ के दौरान बैग बरामद किया है। आरोपी की पहचान पटियाला निवासी बलविंदर सिंह उर्फ बिंदर के तौर पर हुई है। आरोपी को मंगलवार कोर्ट में पेश किया गया। जहां आरोपी का 2 दिन का रिमांड मंजूर हुआ है। रिमांड के दौरान आरोपी से अन्य वारदात के संबंध में जानकारी हासिल की जाएगी।
जीआरपी थाना प्रभारी विलायती राम ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर स्टेशन पर पूरी चौकसी रखी जा रही है। आरपीएफ की सीआईबी टीम भी सादी वर्दी में रहकर पूरा सहयोग कर रही है। संयुक्त टीम 1 नवंबर को स्टेशन पर गश्त कर रही थी। टीम में जीआरपी एसआई ओमप्रकाश, दिनेश, सिपाही ओम बीर सिंह व सीआईबी टीम से एचसी सतबीर पराशर, सिपाही विरेंद्र सिंह व संदीप चेकिंग कर रहे थे। दोपहर 3.40 बजे जब टीम यूटीएस काउंटर के नजदीक पहुंची तो एक व्यक्ति टीम को देखकर घबरा गया। उसने मौके से भागने की कोशिश की। टीम ने जब उसे पकड़कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 40 हजार रुपये के दो मोबाइल बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह मोबाइल छावनी रेलवे स्टेशन पर आए यात्रियों से चोरी किए थे।
मामला दर्ज करने के बाद जब दोबारा आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि 30 नवंबर को उसने जयपुर-दौलतपुर चौक इंटरसिटी में सफर कर रहे एक व्यक्ति का बैग चोरी किया था। आरोपी द्वारा बताए गए ठिकाने पर जब जीआरपी ने दबिश दी तो प्रवर्तन अधिकारी का बैग मिला। सभी जरूरी दस्तावेज व अन्य सामान बैग में ही थे। मामले की जानकारी चंडीगढ़ में मौजूद प्रवर्तन अधिकारी को दी गई। सूचना मिलते ही प्रवर्तन अधिकारी तुरंत छावनी जीआरपी थाने पहुंचे और बरामद बैग व सामान की शिनाख्त की।