फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Energy Minister speaks on encroachment complaint: Hooliganism will not be tolerated.

Ambala News: कब्जा करने की शिकायत पर बोले ऊर्जा मंत्री, गुंडागर्दी नहीं होगी बर्दाश्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 03:54 AM IST
विज्ञापन
Energy Minister speaks on encroachment complaint: Hooliganism will not be tolerated.
अंबाला छावनी में हरियाणा के उर्जा मंत्री अनिल विज से मुलाकात करते एचएसजीएमसी प्रधान जगदीश सिंह 
अंबाला। डिफेंस कॉलोनी में जमीनी धोखाधड़ी व टुंडला में जमीन पर कब्जा व मारपीट मामले में हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने पंजोखरा थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गुंडागर्दी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं आज ऊर्जा मंत्री अनिल विज के निवास पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने शिष्टाचार भेंट की। विज शुक्रवार को अपने आवास पर लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। टुंडला निवासी परिवार सदस्यों ने बताया कि उन्होंने जमीन पर पेड़ काटने की शिकायत नगर परिषद से की थी। जब कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो यहीं के रहने वाले व्यक्ति ने इसका विरोध जताया और कस्सी लेकर परिवार पर हमला किया। इस मामले की शिकायत पुलिस से भी की गई थी, मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिवार का आरोप था कि पूर्व में भी आरोपियों ने उनकी जमीन पर जबरन कब्जा किया था। इस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

209 गज के प्लॉट पर धोखाधड़ी : इसी प्रकार डिफेंस कॉलोनी सेक्टर-सी में जमीनी धोखाधड़ी मामले की शिकायत पीड़ित परिवार ने ऊर्जा मंत्री को दी। टुंडला निवासी परिवार ने बताया कि उन्होंने डिफेंस कॉलोनी के प्रॉपर्टी डीलर के माध्यम से डिफेंस कॉलोनी में 209 वर्ग गज का प्लॉट खरीदा था। इसके लिए उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर को राशि दी व रजिस्ट्री भी उनके नाम हुई। मगर तब उन्होंने तहसीलदार से निशानदेही कराई तो पता चला कि यह प्लॉट कागजों में किसी और के नाम है। परिवार ने बताया कि उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर से प्लॉट उनके नाम करने को कहा तो न तो उन्हें प्लॉट मिला न ही राशि लौटाई गई। संवाद

अंबाला छावनी में हरियाणा के उर्जा मंत्री अनिल विज से मुलाकात करते एचएसजीएमसी प्रधान जगदीश सिंह 

अंबाला छावनी में हरियाणा के उर्जा मंत्री अनिल विज से मुलाकात करते एचएसजीएमसी प्रधान जगदीश सिंह 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed