फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Encroachment removed from the roundabout; upper section of the shop demolished.

Ambala News: गोल चक्कर से हटाया अतिक्रमण, ध्वस्त किया दुकान का ऊपरी हिस्सा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from the roundabout; upper section of the shop demolished.
अंबाला छावनी में गोल चक्कर के पास दुकान के ऊपरी हिस्से को तोड़ते कर्मचारी। संवाद
अंबाला। छावनी के प्रमुख गोल चक्कर पर नगर परिषद ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बढ़ाए गए दुकान के ऊपरी हिस्से को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान दुकानदारों ने विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल की तैनाती के कारण कार्रवाई में बांधा नहीं हुई।
विज्ञापन

कर्मचारी जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे, जिसे देख आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। नगर परिषद को काफी समय से गोल चक्कर क्षेत्र में अवैध निर्माण और अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर संज्ञान लेते हुए टीम ने पहले पूरी सड़क और नालियों के किनारे पसरते अतिक्रमण का सर्वे कराया था। जांच में सामने आया कि कई दुकानदारों ने नगर परिषद द्वारा तय अधिकृत सीमा का उल्लंघन करते हुए अपनी दुकानों का दायरा काफी आगे तक बढ़ा लिया था।
विज्ञापन

अतिक्रमण पर जारी रहेगा अभियान : नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल ने स्पष्ट कहा है कि सड़कों और सार्वजनिक स्थानों को घेरकर किए गए अतिक्रमण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, सर्वे सूची के आधार पर आगे भी अन्य स्थानों पर यह ध्वस्तीकरण अभियान लगातार जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed