फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Employment and Block Education Office shifted to Mini Secretariat

लघु सचिवालय में शिफ्ट हुआ रोजगार और ब्लॉक एजुकेशन कार्यालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Employment and Block Education Office shifted to Mini Secretariat
अंबाला। छावनी के लघु सचिवालय में रोजगार व ब्लॉक एजुुकेशन कार्यालय सहित ब्लॉक रिसोर्स कॉर्डिनेटर कार्यालय शिफ्ट हो गया। मंगलवार को दिनभर दोनों कार्यालय की शिफ्टिंग प्रक्रिया चलती रही। शिफ्टिंग के बाद कर्मचारियों ने लघु सचिवालय से ही काम किया। बता दें कि पहले रोजगार कार्यालय सैन्य क्षेत्र स्थित पीडब्ल्यूडी बीएंडआर कार्यालय में चल रहा था। ऐसे में लोगों को सैन्य क्षेत्र में जाने के कारण परेशानी झेलनी पड़ती थी। अब सीधा वह लघु सचिवालय में आकर काम करवा सकेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा ब्लॉक एजुकेशन कार्यालय सहित ब्लॉक रिसोर्स कॉर्डिनेटर कार्यालय छावनी की अग्रवाल धर्मशाला के सामने थे। वे भी इसी बिल्डिंग में शिफ्ट हो गए। इससे पहले सेंट्रल लाइब्रेरी, डीएसपी कार्यालय, अंत्योदय सरल केंद्र, एसडीएम कार्यालय, तहसील सहित अन्य विभाग लघु सचिवालय में शिफ्ट हो हैं। करीब 22 कार्यालयों को एक ही छत के नीचे लाने की योजना है। इस योजना के तहत तेजी से काम करते हुए सभी विभागों को सूचित कर जल्द शिफ्टिंग के निर्देश जारी किए जा रहे हैं। बता दें कि 15.39 करोड़ की लागत से तीन मंजिला लघु सचिवालय तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed