फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Employees were deployed to verify IDs

Ambala News: आईडी सत्यापित करने के लिए कर्मचारी उतारे

Mon, 07 Jul 2025 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Mon, 07 Jul 2025 03:23 AM IST
विज्ञापन
Employees were deployed to verify IDs
अंबाला सिटी। नगर निगम की ओर से डेढ़ वर्ष बाद भी संपत्ति कर आईडी में गलती को ठीक नहीं किया गया है। इन गलती को ठीक करवाने के लिए निगम में लोग धक्के खा रहे हैं। कई बार निगम की से ओर से शिविर लगाए गए हैं, इसके बाद भी आईडी को सत्यापित करने में समय लग रहा है। अब फिर निगम की ओर से फील्ड में कर्मचारी उतार दिए गए हैं। करीब 46 कर्मचारियों की ड्यूटी आईडी को सत्यापित करने के लिए लगाई गई है।
विज्ञापन

2021 में कंपनी ने किया था सर्वे, अभी तक भुगत रहे लोग : शहर में कंपनी में 2021 में संपत्ति कर आईडी को लेकर सर्वे किया था। उस दौरान सर्वे में आईडी में गलती कर दी गई। किसी आईडी में नाम गलत लिखा गया और किसी में वर्गगज और पता। ऐसी कई गलती आईडी में की गई। इन गलती को ठीक करने के लिए निगम पिछले 2 वर्ष से आईडी को सत्यापित करने के लिए शिविर लगा रहा है।
विज्ञापन

मगर अभी तक 1 लाख 23 हजार में से 35 आईडी ही सत्यापित हुई हैं। यही नहीं लोगों के साथ ही निगम कर्मचारियों को भी आईडी में गलती होने से दिक्कत आ रही है, क्योंकि निगम के पोर्टल पर टैक्स लाखों रुपये दर्शाया जाता है, जब निगम अधिकारी आईडी में वर्गगज के हिसाब से चेक करते हैं तो वह हजारों में ही रह जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम में संपत्ति कर शाखा के प्रभारी बलवीर सिंह ने बताया कि शहर में संपत्ति कर आईडी को सत्यापित करने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी दोबारा लगाई गई है। फिल्ड में कर्मचारी आईडी ठीक कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed