फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Employees roared for demands, memorandum submitted to CTM

मांगों को लेकर गरजे कर्मचारी, सीटीएम को सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Employees roared for demands, memorandum submitted to CTM
अंबाला सिटी में उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे कर्मचारी। - फोटो : Ambala
मांगों को लेकर कर्मचारियों ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने मांगों का ज्ञापन सीटीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री हरियाणा के नाम सौंपा।
विज्ञापन

नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा प्रदेश के आह्वान पर राज्य उपप्रधान सेवाराम बोहत की अध्यक्षता में यह प्रदर्शन हुआ। रोष प्रदर्शन को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से जिला प्रधान कमलजीत बख्तूआ, जिला सचिव महावीर पाई, प्रेस प्रवक्ता इंद्र सिंह बधाना सहित अन्य से संबोधित किया। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि गत वर्ष 25 अप्रैल व 17 अगस्त को निकाय मंत्री के साथ वार्ता में कई मांगों पर सहमति बनी थी, जिसे अभी तक लागू नहीं किया गया है, उसे जल्द से जल्द लागू किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर सरकार जल्द मांगों को पूरा नहीं करती तो प्रदर्शन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर सीटू के जिला सचिव रमेश नन्हेड़ा, नगर निगम अंबाला शहर प्रधान चमन लाल, नगर परिषद अंबाला कैंट सचिव बिरपाल, नारायणगढ़ से धर्मवीर, फायर ब्रिगेड विभाग से रणदीप सिंह, कश्मीरी, हितेश, सुरेश अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हैं मांगें
-नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका में जितनी भी श्रेणियों के कर्मचारी ठेकेदारी में हैं, उनको विभाग में रखा जाए।
-2 वर्ष के अनुभव के आधार पर पॉलिसी बनाकर सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए।
-जब तक पक्का नहीं किया जाता, तब तक समान काम समान वेतन लागू किया जाए।
-नई पेंशन स्कीम को रद्द कर पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाए।
-अग्निशमन सेवा के कर्मचारियों को राजस्व विभाग में शामिल न कर नगर निगम और पालिका और परिषदों में ही सुविधाएं दी जाएं।
-जिन जिलों में सफाई कर्मचारियों के पद स्वीकृत हो चुके हैं, उन पर सफाई कर्मचारियों को समायोजित किया जाए।
-कोरोना काल में मंजू देवी की मृत्यु हुई, उनके परिवार को 20 लाख रुपये की मुआवजा राशि का भुगतान शीघ्र किया जाए।

अंबाला सिटी में सीटीएम को ज्ञापन सौंपते कर्मचारी।

अंबाला सिटी में सीटीएम को ज्ञापन सौंपते कर्मचारी।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed