{"_id":"6249f670aba2c56c6f2c4859","slug":"employees-met-home-minister-anil-vij-after-being-fired-ambala-news-knl1038152151","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों ने निकाले जाने पर गृहमंत्री अनिल विज से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों ने निकाले जाने पर गृहमंत्री अनिल विज से की मुलाकात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। प्रदेशभर के सरकारी अस्पतालों में एनएचएम बजट हेड पर लगाए गए आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने निकाले जाने पर गृहमंत्री अनिल विज से मुलाकात की। पानीपत, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर आदि शहरों से कर्मचारी शास्त्री कॉलोनी स्थित उनके निवास स्थान पर पहुंचे। उनका कहना था कि कोरोना काल में सभी कर्मचारियों ने जान हथेली पर रखकर ड्यूटी को बखूबी निभाया। खुद संक्रमित होने के बावजूद काम नहीं रोका। अब उनके अनुबंध को बढ़ाया नहीं जा रहा है जो सरासर गलत है।
गृहमंत्री अनिल विज ने साफ कहा कि कोरोना काल में विभाग को जरूरत थी तो उन्हें रखा गया था। अब सभी का कार्यकाल समाप्त हो गया है और विभाग को अभी जरूरत नहीं है। ऐसे में समस्त कर्मचारियों ने वापस आकर रोष जताया और घरों को लौट गए। यह कर्मचारी स्वास्थ्य कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले मंत्री विज से मिले थे। राज्य कार्यकारिणी सदस्य दिनेश कुमार कौशिक ने कहा कि आउटसोर्सिंग की कार्य अवधि बढ़ाते हुए उन्हें कौशल रोजगार निगम में शामिल किया जाए ताकि उपरोक्त सभी कर्मचारियों के अनुभव का लाभ स्वास्थ्य विभाग में लिया जा सके। उन्होंने कहा कि अगर जल्द उन्हें वापस नहीं लिया गया तो पानीपत की तर्ज पर कर्मचारी जगह-जगह प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।