फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Employee organizations geared up for Bharat Bandh

Ambala News: भारत बंद के लिए कर्मचारी संगठनों ने कसी कमर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Employee organizations geared up for Bharat Bandh
अंबाला सिटी। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी संघ और सभी ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत भारत बंद का आह्वान किया गया है। इसके तहत जिले की सभी नगर पालिकाओं, परिषदों, निगमों व फायर विभाग के सभी कर्मचारी अपनी मांगों को मनवाने के लिए प्रदर्शन करेंगे। इस हड़ताल में नगर निगम के सफाई कर्मी, आशा वर्कर्स, रोडवेज कर्मी सहित कई कर्मचारी संघ व यूनियनें शामिल होंगी।
विज्ञापन

ऐसे में लोगों के घरों से सुबह कचरा उठने की संभावना कम ही दिखाई दे रही है। इसके साथ ही बसों का पहिया भी थम सकता है क्योंकि रोडवेज यूनियन भी इस भारत बंद के समर्थन में है। हालांकि रोडवेज प्रशासन की तैयारी है कि वह हर हाल में सुबह बसें संचालित कराएंगे। ऐसे में अगर कहीं भी कर्मचारी हावी हुए तो लोगों को दैनिक कार्यों के लिए आने जाने में दिक्कत हो सकती है। योजना के तहत सभी यूनियनों के सदस्य सुबह ही अंबाला शहर रोडवेज वर्कशाप पर इकट्ठा होंगे। इसके बाद शहर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


कपड़ा बाजार ने नहीं लिया फैसला

यूनियनों के भारत बंद के आह्वान को लेकर अंबाला शहर की कपड़ा मार्केट खुलेगी या नहीं इस पर असमंजस है। क्योंकि व्यापारियों ने इस हड़ताल को समर्थन देने के बारे में कोई फैसला नहीं लिया है। होलसेल कपड़ा मार्केट के प्रधान विशाल बतरा ने बताया कि अभी उनकी एसोसिएशन ने इस संबंध में कोई फैसला नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नहीं होगी सफाई
नगर निगम कर्मचारी संघ के महासचिव रवि बिडान ने बताया कि वे भी सभी कर्मचारी संघ के साथ इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होंगे। इसके साथ ही शहर में कोई भी सफाई कर्मी डयूटी नहीं देगा। वहीं डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाले कर्मी भी इस हड़ताल में शामिल होने जा रहे हैं। ऐसे में अंबाला शहर व छावनी में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित हो सकती है। शुक्रवार सुबह आठ बजे सफाई कर्मचारी यूनियन के सदस्य पहले जगाधरी गेट चौक पर एकत्रित होंगे और इसके बाद वहां से कपड़ा मार्केट से होते हुए रोष प्रदर्शन करेंगे।

रेहड़ी फड़ी यूनियन भी देगी समर्थन
राष्ट्रव्यापी हड़ताल में कपड़ा मार्केट की रेहड़ी फड़ी यूनियन भी कर्मचारी संघ को समर्थन देंगी। जिसके चलते रेहड़ी फड़ी मार्केट भी बंद रहेगी। ऐसे में लोगों को काफी दिक्कत पेश आ सकती है।

रोडवेज बसें भी रहेगी
ग्रामीण भारत बंद को समर्थन देते हुए रोडवेज कर्मी भी अपना काम काज बंद रखेंगे। रोडवेज यूनियन अंबाला के प्रधान महावीर पाई ने बताया कि रोडवेज कर्मी भी ग्रामीण भारत बंद का समर्थन करेंगे और किसी भी बस का संचालन नहीं होगा। ऐसे में लोगों को आने जाने में भी परेशानी होगी। पहले से ही किसान आंदोलन के चलते बसों के कई रूट प्रभावित हुए है। ऐसे में अब हड़ताल के चलते आज लोगों की परेशानी बढ़ने वाली है। हरियाणा रोडवेज यूनियन कर्मचारी राज्य महासचिव जयवीर घनघस ने बताया कि हड़ताल को समर्थन देते हुए वे अंबाला सिटी वर्कशॉप व अंबाला छावनी बस स्टैंड से एक भी बस नहीं चलने देंगे।


हड़ताल को लेकर ऑल हरियाणा पावर काॅरपोरेशन वर्कर यूनियन ने की बैठक

राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर शहर के बलदेव नगर स्थित धूलकोट कैंपस में ऑल हरियाणा पावर काॅरपोरेशन वर्कर यूनियन द्वारा गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता यूनिट प्रधान शिव करन ने की। वहीं केंद्रीय कमेटी सदस्य विनोद कुमार और सर्कल सचिव विकास वर्मा ने बताया कि यह हड़ताल सरकार की किसान, मजदूर और कर्मचारी विरोधी नीतियों के कारण की जा रही है। इस दौरान सर्कल सचिव विकास वर्मा ने बताया कि सभी कर्मचारियों ने सरकार की मजदूर किसान और कर्मचारियों नीतियों के खिलाफ कल की हड़ताल में भागीदारी करने का आश्वासन दिया।

-----------

यह हैं मुख्य मांगे

मांगो में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करवाने सहित उनके आश्रितों को पांच लाख रुपये तक के मेडिकल सुविधा उपलब्ध करवाना, पुरानी पेंशन बहाली, दिवाली गिफ्ट की राशि में बढ़ोतरी, सेवानिवृत्त होने पर कच्चे कर्मचारियों को सम्मानजनक राशि का भुगतान करना, सभी सब स्टेशनों व शिकायत केंद्रों पर दो कर्मचारी नियुक्त करते हुए ड्यूटी करना, महिला कर्मचारियों के ड्यूटी स्थान पर क्रेच रूम व शौचालय बनवाना आदि मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed