फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Emergency landing of helicopter of CM Manohar Lal in Ambala

हरियाणा: अंबाला में सीएम के हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग, पंजाब का दौरा टला, अधिकारियों ने नया खरीदने की दी सलाह

Sun, 13 Feb 2022 01:30 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो/संवाद न्यूज एजेंस, चंडीगढ़, अंबाला सिटी
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद न्यूज एजेंस, चंडीगढ़, अंबाला सिटी Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 13 Feb 2022 01:30 AM IST
सार

अंबाला में इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिलते ही प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। यहां करीब आधा घंटा मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर रुका रहा। पुलिस ने पूरा इलाका आधे घंटे तक सील रखा।

विज्ञापन
Emergency landing of helicopter of CM Manohar Lal in Ambala
अंबाला में सीएम के हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी के चलते आपात लैंडिंग करनी पड़ी। एसी में तकनीकी खराबी के कारण चालक ने अंबाला सिटी में हेलिकॉप्टर लैंड करवाया। जिसके बाद तकनीकी खामी ठीक होने के बाद सीएम उसी हेलीकाप्टर से गुरुग्राम रवाना हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह हेलिकॉप्टर पुराना हो गया है। जिसके चलते सरकार नया खरीदने की तैयारी कर रही है, लेकिन नया हेलिकॉप्टर आने तक सरकार को इसी से काम चलाना होगा।

विज्ञापन


दरअसल मुख्यममंत्री मनोहर लाल को आज पंजाब दौरे पर जाना था। चूंकि पंजाब में चुनाव है लिहाजा वहां सरकारी हेलीकाप्टर से नहीं जा सकते। इसलिए पार्टी ने किराए का हेलीकाप्टर करने की कोशिश की, लेकिन हेलिकॉप्टर खाली न होने के कारण मुख्यमंत्री पंजाब नहीं जा सके। जिस हेलिकॉप्टर से सीएम को जाना था अचानक उससे किसी केंद्रीय नेता को जाना पड़ गया। अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल 15 फरवरी को पंजाब में चुनाव में प्रचार के लिए जाएंगे।
विज्ञापन


100 घंटे ही उड़ान भर सकता है यह हेलिकॉप्टर
नया हेलिकॉप्टर करीब 70 से 80 करोड़ की लागत से आएगा। वर्तमान हेलिकॉप्टर अब सिर्फ 90 या 100 घंटे की उड़ान ही भर सकता है। इंजन बदला जाएगा तब भी लंबा चौड़ा खर्च आएगा। लिहाजा अधिकारियों ने सलाह दी है कि डबल इंजन नया हेलीकाप्टर ही लिया जाए। वर्तमान में जो हेलिकॉप्टर चल रहा है। उसे 2005 में हुड्डा सरकार के कार्यकाल में खरीदा गया था। अभी सरकार के पास इस हेलिकॉप्टर के अलावा एक स्टेट प्लेन और है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन के फूले हाथ-पांव
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हेलिकॉप्टर की शनिवार शाम करीब 4.25 बजे सिटी पुलिस लाइन मैदान में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। इसी सूचना मिलते ही प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। मुख्यमंत्री चंडीगढ़ से गुरुग्राम की ओर जा रहे थे। इस दौरान बीच में हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई और हेलिकॉप्टर को इमरजेंसी में अंबाला सिटी के पुलिस लाइन मैदान में लैंड करवाया गया।

इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिलते ही एसपी अंबाला जश्नदीप सिंह, एसडीएम हितेश कुमार व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पुलिस लाइन मैदान के आसपास भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र को पूरी तरह से सील कर दिया गया। इस दौरान एंबुलेंस और दमकल विभाग की गाड़ियों को भी मौके पर बुलाया गया। करीब आधा घंटा यानी 5.08 मिनट तक क्षेत्र को पूरी तरह से सील रखा गया। मुख्यमंत्री के क्षेत्र में रुके होने तक प्रशासन की सांसें अटकी रहीं।


वाहन चालकों को झेलनी पड़ी परेशानी
उधर, पूरा क्षेत्र सील होने के बाद इस क्षेत्र से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी परेशानियां झेलनी पड़ीं। पुलिस ने इन वाहन चालकों को वापस भेजने को मजबूर कर दिया। जिस वजह से वाहन चालकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में लंबे रूट का सहारा लेना पड़ा। प्रशासन द्वारा बढ़ाई गई एकाएक इस सख्ती से लोगों में भी असमंजस की स्थिति पैदा हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed