फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Electricity workers' protest continues

Ambala News: बिजली कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers' protest continues
अंबाला छावनी के क्वालिटी सब स्टेशन के बाहर प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी। संवाद
अंबाला। एचएसईबी वर्कर यूनियन द्वारा दिया जा रहा धरना प्रदर्शन मंगलवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक जारी रहा। इस दौरान अंबाला कैंट की सभी यूनिटों पर कार्य लंबित रखा गया। यह विरोध प्रदर्शन कैंट यूनिट के अंतर्गत सभी 6 सब डिविजन कार्यालय में चल रहा है। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता नंबर 1 में सब यूनिट प्रधान तिलक राज ने की एवं स्टेज का संचालन राज कुमार ने किया।
विज्ञापन

प्रधान ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी सब यूनिटों में लगातार काम लंबित है और धरना प्रदर्शन चल रहा। केंद्रीय परिषद द्वारा भी महकमे के उच्च अधिकारियों से बातचीत का दौर जारी है। केंद्रीय परिषद द्वारा कर्मचारियों को आश्वासन दिया गया है कि उनकी जीत करीब है और सर्कल अंबाला के साथियों का संघर्ष व्यर्थ नहीं जाएगा।
विज्ञापन

साथियों की सभी मांगों को लेकर प्रबंधन का रुख सकारात्मक है। सभी ने संघर्ष के समय में अंबाला कैंट यूनिट का समर्थन किया और इस आंदोलन को जल्द ही सर्कल स्तर पर ले जाने के लिए आह्वान किया। इस मौके पर नंबर 2 में अध्यक्ष सब यूनिट प्रधान बलवंत यादव, स्टेज संचालन सह सचिव विकास चंद्र, बब्याल में अध्यक्ष कुलदीप सिंह, स्टेज संचालन सब यूनिट सह सचिव मुकेश कुमार, इंडस्ट्री एरिया में अध्यक्ष सब यूनिट प्रधान नवीन कुमार, स्टेज संचालन सचिव सुभाष चंद, बराड़ा में अध्यक्ष यूनिट प्रदीप कुमार, स्टेज संचालन उप प्रधान सुशील सिंगल और केसरी में अध्यक्ष राज कुमार जेई, स्टेज संचालन सब यूनिट प्रधान प्रेम पाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed