फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Electricity workers protest against Corporation

अधिकारियों के खिलाफ भड़के बिजली कर्मी

Thu, 19 Sep 2013 12:38 AM IST
अंबाला
अंबाला Updated Thu, 19 Sep 2013 12:38 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers protest against Corporation
अंबाला में एचएसईबी वर्कर यूनियन अंबाला यूनिट के आह्वान पर बुधवार कोे सब डिवीजन माडल टाउन ईस्ट, वेस्ट व चौड़मस्तपुर में कर्मचारियों ने निगम प्रशासन के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनिट प्रधान अनिल कुमार व सचिव विकास मंगल ने की। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि प्रशासन के अड़ियल रवैये के चलते उन्हें संघर्ष के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर 30 अगस्त को एक्सईएन को 15 दिन का नोटिस दिया था, परंतु अभी तक उनकी किसी भी मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। कर्मचारियों ने कहा कि गांव जैतपुरा थाना नग्गल मे एक बिजली का सब स्टेशन खुला है, जहां पर केवल दो कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। यूनियन ने वहां पर और अधिक कर्मचारियों की नियुक्ति करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा यूनियन की मांग है कि चौड़मस्तपुर में सीए/वीडीसी की नियुक्ति की जाए, कर्मचारियों को टूल उपलब्ध करवाए जाएं, सभी यूनिटों में फर्नीचर उपलब्ध करवाया जाए। इस अवसर पर बलबीर सिंह, विकास मंगल, जय सिंह, जयपाला सिंह, कमल कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed