फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Electricity theft worth Rs 15 lakhs caught from bungalows

Ambala News: कोठियों से पकड़ी 15 लाख की बिजली चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Electricity theft worth Rs 15 lakhs caught from bungalows
सतनाम सिंह
विज्ञापन

अंबाला सिटी। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली चोरी भी बढ़ गई है। शहर और गांव में बिजली चोरी करने के लिए लोग कई हथकंडे अपना रहे हैं। मगर ये बिजली चोर निगम की आंखों में धूल नहीं झोंक पा रहे।
निगम की ऐसे लोगों के मीटर पर नजर रहती है, जिनका लोड ज्यादा है, मगर उनका बिजली का बिल कम आ रहा है। ऐसे ही मामले मई महीनों से सामने आ रहे हैं। जब निगम ने जांच में 15 लाख की चोरी पकड़ी। ये लोग मीटर को चिपनुमा और अलग से तार लगाकर बाईपास कर बिजली चोरी कर रहे थे। हैरानी की बात यह है कि इनमें ज्यादातर 5 से 10 किलोवाट के बड़े उपभोक्ता हैं। अब निगम ऐसे उपभोक्ता पर कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी है।
विज्ञापन


एमडीआई से पकड़े जा रहे बिजली चोर

लोग मीटर में छेड़छाड़ कर इसको बाईपास तो कर रहे हैं, मगर वह मैक्सिमम डिमांड इंडीकेटर (एमडीआई) से पकड़े जा रहे हैं। एमडीआई से निगम को पता लग जाता है कि वह मीटर कितने किलोवाट का है और उस पर कितना लोड चल रहा है। यही निगम ऐसे बिल पर भी नजर रखता है, जिनका बिल किलोवाट के मुकाबले कम आता है। निगम कर्मचारी ऐसे मीटर को चिह्नित करता है। मई माह में कई जगहों पर चेकिंग भी की गई। अब कई और भी ऐसे मीटर निगम की नजर में है, उन पर भी चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीटर को अंदर से किया जा रहा बंद

दरअसल, बिजली निगम ने जब लोड के मुकाबले खपत कम आने पर मीटर को चेक कराया तो निगम टीम ने कई मीटर से चोरी पकड़ी। निगम ने पाया कि इन मीटर में लोगों ने चिपनुमा जैसे उपकरण से छेड़छाड़ की थी। लोग मीटर के अंदर ही चिपनुमा उपकरण लगा देते हैं। यही नहीं एक फेस पर लोड डाल देते हैं। मीटर से की गई यह छेड़छाड़ बाहर से नजर नहीं आती। यह उपकरण लगा होने से मीटर रीडिंग रिकाॅर्ड नहीं करता। शहर डिवीजन में ही निगम ने मई माह में शहर में 10 लाख और ग्रामीण क्षेत्र में पांच लाख की चोरी पकड़ी। उस दौरान ऐसे मामले सामने आए।


वर्जन

मई माह में बिजली निगम ने शहर डिविजन से 15 लाख की चोरी पकड़ी है। लोग मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी करते हैं। जिससे मीटर रीडिंग रिकॉर्ड नहीं करता। निगम की अपनी चेकिंग में पता लगने पर मीटर चेक करवाए गए तो यह खुलासा हुआ। जो लोग बिजली चोरी करते पकड़े हैं, उन पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी है।

सुखबीर सिंह, कार्यकारी अभियंता, अंबाला शहर डिवीजन बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed