फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Electricity poles fell on petrol pumps, CCTV cameras at bus stand were shut down.

Ambala News: पेट्रोल पंप पर गिरे बिजली के पोल, बस स्टैंड के सीसीटीवी बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Electricity poles fell on petrol pumps, CCTV cameras at bus stand were shut down.
अंबाला दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग ​स्थित नन्हेडा पेट्रोल पंप पर गिरा बिजली का खंभा। संवाद
अंबाला। बुधवार रात आई तेज हवा ने अंबाला छावनी और शहर के जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। इस प्राकृतिक आपदा में बिजली और पानी की व्यवस्था भी चरमरा गई, जिससे कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे पर स्थित नन्हेड़ा पेट्रोल पंप के पास आंधी के कारण बिजली के चार खंभे अचानक गिर गए। जिस समय यह हादसा हुआ, एक व्यक्ति वहां पेट्रोल डलवाने आया हुआ था, जो बाल-बाल बच गया। वीरवार शाम तक यह खंभे पंप परिसर में ही पड़े रहे, जिससे बड़े हादसे का डर बना रहा और कामकाज भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर सीसीटीवी बंद
छावनी बस स्टैंड परिसर में दो पेड़ गिरने से बिजली के तार टूट गए, इसका सीधा असर सुरक्षा व्यवस्था पर पड़ा और बस स्टैंड के 21 सीसीटीवी कैमरे बंद हो गए जबकि मात्र तीन कैमरे चलते मिले। यह कैमरे अगले दिन शाम तक ठप रहे, जिससे परिसर की सुरक्षा राम भरोसे रही। दूसरी ओर अंबाला सिटी बस स्टैंड पर बिजली गुल रहने के कारण इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग पूरी तरह से नहीं हो सकी, जिससे परिवहन सेवा पर भी असर पड़ा।
विज्ञापन

सड़कों पर गिरे पेड़, बाधित हुआ आवागमन
छावनी के लॉरेंस रोड पर सिसिल कॉन्वेंट स्कूल के बाहर और डाकखाने के पीछे दो बड़े पेड़ सड़क के बीचों-बीच गिर गए, इसके कारण रास्ता अवरुद्ध हो गया और बिजली की लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। वीरवार सुबह 11 बजे प्रशासन ने पेड़ों को काटकर किनारे कराया तब जाकर यातायात बहाल हो सका लेकिन लाइट शाम तक बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली-पानी के लिए तरसे लोग
आंधी का असर छावनी के सेक्टर-32 और आशियाना इलाके में देखा गया। यहां बुधवार रात से ही बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली न होने के कारण ट्यूबवेल नहीं चल पाए, जिससे सुबह से लेकर देर शाम तक पानी की सप्लाई नहीं हुई। गर्मी में पानी न मिलने से स्थानीय निवासियों को परेशानी झेलनी पड़ी।

अंबाला दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नन्हेडा पेट्रोल पंप पर गिरा बिजली का खंभा। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed