फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Electricity employees union demonstrated at SE office

Ambala News: बिजली कर्मचारी यूनियन ने एसई कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 06:53 AM IST
विज्ञापन
Electricity employees union demonstrated at SE office
अंबाला। बिजली निगम अंबाला कैंट के कार्यकारी अभियंता और कर्मचारियों के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। जहां एक तरफ बिजली कर्मचारी यूनियन पदाधिकारियों के खिलाफ दी गई पुलिस शिकायत और कर्मचारियों की बदली का विरोध कर रहे हैं, वहीं उन्होंने अब विरोध प्रदर्शन भी शुरु कर दिया है। इसी कड़ी में वीरवार को यूनियन ने बिजली निगम अंबाला एसई कार्यालय पर दो घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ये प्रदर्शन सर्किल सचिव अंबाला के आह्वान पर किया गया और इसका नेतृत्व राज कुमार सैहला ने किया। उन्होंने बताया कि 9 अगस्त को पूरे उत्तर हरियाणा जोन में सभी मंडलों में मंडल स्तर पर केंद्रीय परिषद एचएसईबी वर्कर यूनियन के आह्वान पर दो घंटे का विरोध प्रदर्शन किया गया था। यह प्रदर्शन कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए निगम प्रबंधन के खिलाफ था। इसी कड़ी में अंबाला कैंट यूनिट द्वारा मंडल कार्यालय पर भी प्रदर्शन किया गया लेकिन कार्यकारी अभियंता अंबाला कैंट ने यह प्रदर्शन करने पर यूनियन के तीन पदाधिकारी, यूनिट प्रधान सतबीर देशवाल, यूनिट सचिव सोनू यादव और सब डिविजन नंबर 2 के प्रधान बलवंत यादव पर मामला दर्ज करने के लिए पड़ाव थाने में शिकायत दे दी। जबकि यह प्रदर्शन पूरे उत्तर हरियाणा जोन में था। इसका नोटिस केंद्रीय परिषद की ओर से निगम प्रबंधक को दिया गया था। इसके बाद भी कार्यकारी अभियंता की ओर से अंबाला कैंट यूनिट के तीन पदाधिकारियों की पुलिस को शिकायत कर दी गई। यूनियन ने इन दोनों मुद्दों का संज्ञान लेते हुए 16 अगस्त को एक नोटिस एसई आपरेशन अंबाला को दिया था। इसमें कार्यकारी अभियंता की ओर से की गई कार्रवाई को वापस लेने को कहा गया। उस नोटिस के बाद यूनियन प्रतिनिधियों की एक बैठक कार्यकारी अभियंता के साथ 20 अगस्त को हुई, लेकिन बैठक में भी अधिकारी द्वारा यूनियन की कोई बात नहीं सुनी गई। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कार्यकारी अभियंता की ओर से कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई वापस नहीं ली जाती तो यह आंदोलन चलता रहेगा। प्रदर्शन में अंबाला सर्किल के तहत तीनों यूनिटों के प्रधान व सचिव, 12 सब यूनिटों की कार्यकारिणी और सभी कर्मचारियों ने भाग लिया। इस मौके पर केंद्रीय परिषद में पूर्व प्रेस प्रवक्ता देवी प्रसाद भट्ट, शहर यूनिट से प्रधान सुदेश कुमार, सचिव रविंद्र सिंह, नारायणगढ़ से प्रधान बलिंदर कुमार, सचिव राजेश कुमार और कैंट से प्रधान सतबीर, सचिव सोनू यादव और सभी सब यूनिट कार्यकारिणी के कर्मचारी मौजूद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed