{"_id":"664555f4ea7a1711ee003974","slug":"electricity-capacity-will-increase-50-thousand-consumers-will-benefit-ambala-news-c-36-1-amb1003-123166-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बढ़ेगी बिजली की क्षमता, 50 हजार उपभोक्ताओं को फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बढ़ेगी बिजली की क्षमता, 50 हजार उपभोक्ताओं को फायदा
विज्ञापन
अंबाला सिटी। आने वाले दिनों में जगाधरी गेट, सेक्टर सात और अन्य क्षेत्रों में बिजली के कारण परेशान नहीं होना होगा। बाढ़ और पिछले गर्मी के मौसम से बिजली निगम ने सबक लिया है। अब आगे ऐसी स्थिति पैदा न हो, इसके लिए बिजली निगम तैयारी कर रहा है। निगम अब शहरी क्षेत्र में बिजली को सुचारू रूप से चलाने के लिए सेक्टर-7, जगाधरी गेट और घासमंडी स्विचिंग हाउस पर कंडक्टर की क्षमता को बढ़ा रहा है।
कंडक्टर यानी तार की क्षमता बढ़ने से यहां से एक नहीं, बल्कि दो सब स्टेशन से विभिन्न सेक्टर और कॉलोनियों में बिजली सप्लाई हो सकेगी। दूसरे सब स्टेशन से सप्लाई आपातकालीन स्थिति में होगी। दरअसल, अभी सेक्टर-7 का एरिया में कंपनी बाग सब स्टेशन से बिजली चलाई जा रही है। अगर बाढ़, बारिश ज्यादा होने की स्थिति या गर्मी में बड़ा फॉल्ट आ जाता है तो इस एरिया में दूसरे सब स्टेशन से बिजली चलाने के लिए कनेक्टिविटी नहीं थी।
बीते वर्ष बाढ़ आने पर बिजली की समस्या झेलनी पड़ी, अब सेक्टर-7 को बीबीएम धूलकोट सब स्टेशन से कनेक्ट किया जा रहा है, जिससे कि कंपनी बाग से सप्लाई न मिलने पर बीबीएम धूलकोट से यहां बिजली सप्लाई की जा सके। उपभोक्ताओं को कोई दिक्कत न आए। ऐसा ही जगाधरी गेट के क्षेत्र की कॉलोनियों को कंपनी बाग से बिजली मिल रही है, उनको भी बीबीएम धूलकोट से जोड़ा जा रहा है और घासमंडी के एरिया को लायलपुर बस्ती सब स्टेशन से जोड़ा जा रहा है। यह एरिया अब एक सब स्टेशन पर निर्भर नहीं होंगे, बल्कि दो जगहों से कनेक्टिविटी होने से कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
50 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को फायदा होगा
शहर के सेक्टर-7 एरिया के सेक्टरवासियों और जगाधरी गेट और घासमंडी क्षेत्र के एरिया में भी विभिन्न कॉलोनियों को राहत मिलेगी। कंडक्टर की क्षमता बढ़ने से बिजली सुचारू रूप से चलेगी और करीब 50 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को फायदा होगा। बीते वर्ष बाढ़ आने से जुलाई माह में बिजली को लेकर शहर में काफी दिक्कत आई थी। घासमंडी एरिया में यह समस्या ज्यादा बढ़ गई थी, क्योंकि बीबीएम धूलकोट में 6 से 7 फुट तक जलभराव हो गया था और शहर की बत्ती गुल हो गई थी। शहर के एरिया की दूसरे सब स्टेशन से कनेक्टिविटी न होने से बिजली सप्लाई कई दिनों तक बाधित रही थी।
वर्जन
सेक्टर-7, जगाधरी गेट और घासमंडी में स्वीचिंग हाउस पर कंडक्टर की क्षमता को बढ़ाया जा रहा है। अभी इनके अंतर्गत आने वाले एरिया में एक ही सब स्टेशन से बिजली सप्लाई हो रही है। इन स्वीचिंग हाउस पर कंडक्टर की क्षमता बढ़ने से दूसरे सब स्टेशन से भी जोड़ा जाएगा। इससे आपातकालीन स्थिति में इन एरिया में बिजली सप्लाई की जा सकेगी। बीते वर्ष बाढ़ के दौरान बिजली सप्लाई की आई समस्या देखते हुए तैयारी की जा रही है।
विनोद गोयल, अधीक्षक अभियंता, अंबाला सर्कल।