फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Elections should be held soon so that the lies are not exposed: Deepender Hooda

झूठ की पोल न खुले, इसलिए जल्द चुनाव : दीपेंद्र हुड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Elections should be held soon so that the lies are not exposed: Deepender Hooda
अंबाला। हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के तहत रविवार को सांसद दीपेंद्र हुड्डा अंबाला कैंट पहुंचे और यहां 40 वीं विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस भवन से पदयात्रा शुरू की। ये जैन सोडा वाटर फैक्ट्री चौक, विजय रतन चौक, राय मार्केट से होते हुए मोटर मार्केट पर समाप्त हुई। इस दौरान भारी संख्या में लोग दीपेंद्र हुड्डा के साथ सड़कों पर चलते नजर आए।
विज्ञापन

भीड़ का जोश और उत्साह को देखकर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार की झूठी घोषणाओं की पोल न खुले इसलिए केंद्र की भाजपा सरकार ने हरियाणा में जल्दी चुनाव की घोषणा करवा दी और अपनी ही घोषणाओं को आचार संहिता की भेंट चढ़ा दिया।
विज्ञापन

चुनाव की घोषणा होने से पहले भाजपा सरकार ने एक के बाद एक लंबी चौड़ी घोषणाएं की लेकिन इनमें से भी कोई घोषणा पूरी नहीं की, क्योंकि भाजपा उन्हें पूरा करना ही नहीं चाहती। इसका जीता जागता सबूत ये है कि भाजपा ने 10 साल तक लोगों से 1100 रुपये के सिलिंडर पर रोटी बनाई लेकिन आखिरी महीने 500 रुपये में सिलेंडर देने की घोषणा भी झूठी निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सरकार नॉन स्टाप हरियाणा विज्ञापन छपवा रही है। 10 साल में बीजेपी ने हरियाणा का भट्ठा बैठा दिया और प्रदेश को विकास की पटरी से उतार दिया। भाजपा ने हरियाणा को बेरोजगारी, महंगाई, नशे, गरीबों के अधिकारों को छीनने में, किसान पर अत्याचार करने में, झूठ बोलने में नॉन स्टॉप बना दिया। नशे में हरियाणा पंजाब से भी आगे निकल चुका है, प्रदेश पर कर्जा भी नॉन स्टॉप बढ़ता जा रहा है, हरियाणा को कच्ची नौकरी की राजधानी बना दिया है।
भाजपा राज में हरियाणा के विकास और गरीबों की योजनाओं पर फुल स्टॉप लग गया। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे बीजेपी ने ठगा नहीं, ऐसा कोई वर्ग नहीं, बीजेपी ने पीटा नहीं। किसान, मजदूर, महिलाएं, कर्मचारी, सरपंच, खिलाड़ी समेत कोई ऐसा नहीं बचा, जिस पर बीजेपी सरकार ने लाठियां न बरसाई हों।

इस मौके पर हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री निर्मल सिंह, चित्रा सरवारा, प्रो.वीरेंद्र, जयदीप धनखड़, दिव्यांशु, मीडिया इंचार्ज चांदवीर हुड्डा सहित यूथ कांग्रेस, सेवा दल, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed