फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Election issue: The incomplete bridge of Kabadi Bazar became a headache

चुनावी मुद्दा: कबाड़ी बाजार की अधूरी पुलिया बनी सिरदर्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Election issue: The incomplete bridge of Kabadi Bazar became a headache
अंबाला। तीन साल से अधूरी पड़ी 12 क्राॅस रोड पर पक्की सराय की सड़क इस बार चुनावी मुद्दा बनेगी। सड़क का निर्माण कई बार शुरु हुआ और कई बार रुक गया, लेकिन इसका निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया।
विज्ञापन

तीन माह पहले तोड़ी कबाड़ी बाजार की पुलिया भी लोगों के लिए सिरदर्दी बन गई है जोकि सरकारी कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों, दुकानदारों और स्थानीय निवासियों के लिए मुसीबत बन चुकी है। इससे दुकानदारी तो ठप हो गई हैं, वहीं स्थानीय निवासियों को कई किलोमीटर का चक्कर लगाकर बाजार इत्यादि जाना पड़ रहा है। जबकि सरकारी कॉलेज के बच्चों को जान जोखिम में डालकर एक बिजली के टूटे पाइप के सहारे नाले को पार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दोनों प्रमुख रास्तों पर अधूरा निर्माण
छावनी में 12 क्रास रोड जोकि सेवा समिति से सदर बाजार सहित अन्य रिहायशी क्षेत्रों की तरफ जाती हैं, एक प्रमुख सड़क है। इस सड़क पर भारी वाहनों का आवागमन होता था जोकि अभी अधूरी है। वहीं कबाड़ी बाजार की पुलिया भी बाजारों में जाने का प्रमुख रास्ता है। इसी रास्ते से माल लेकर वाहन सभी बाजारों में आवागमन करते थे जोकि अब एक मात्र रास्ते सदर बाजार चौक से बाजार में घुस रहे हैं और इस कारण वाहन चालक व आमजन घंटों जाम में फंस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक से तीन करोड़ तक पहुंची परियोजना
सेवा समिति चौक से महाराज ढाबे तक सड़क के निर्माण की पहले अनुमानित लागत एक करोड़ रुपये थी जोकि दो पुलियों के निर्माण और सड़क के विस्तार के कारण तीन करोड़ तक पहुंच गई। यहां पक्की सराय के पास एक पुलिया का और दूसरी का महाराज ढाबे के पास निर्माण होना है। एक जगह तो सरिये व दीवार खड़ी कर दी है, लेकिन अब यह काम भी अधर में लटक गया है।
डेढ़ करोड़ की पुलिया
बस अड्डे की तरफ से कबाड़ी बाजार की पुलिया को चौड़ा करने के लिए पुरानी पुलिया को तीन माह पहले तोड़ दिया गया था और यहां लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से नई पुलिया का निर्माण किया जाना था। पुलिया को टूटे हुए दो माह का समय बीत गया है, लेकिन अभी तक पुलिया के निर्माण का कार्य ही शुरु नहीं हो पाया है। न तो जगह को समतल किया गया है और न ही पानी की निकासी के लिए पाइप डाले गए हैं।
फोटो-25
सड़क का निर्माण एक मजाक बन कर रह गया है। जब संतरी या मंत्री का दौरा होता है तो काम में तेजी लाई जाती है, लेकिन कुछ दिनों बाद व्यवस्था पुराने ढर्रे पर आ जाती है। काम को बंद हुए एक माह का समय बीत गया है।
हरि राम, दुकानदार।
फोटो-26
बस अड्डे से बाजार की तरफ आने वाले मुख्य रास्ते बंद हैं। इसमें 12 पक्की सराय की सड़क और कबाड़ी बाजार की पुलिया शामिल है। ऐसे में लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है। लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विपिन कुमार, दुकानदार।
फोटो-28
हम लोगों की परेशानी को समझते हैं। लेकिन काम में कुछ समय लगता है। बारिश की वजह से भी कई बार काम बाधित हो जाता है। हमारी कोशिश है कि जल्द ही लंबित कार्याें को पूरा कर दिया जाएगा।

विजेंद्र चौहान, मंडल अध्यक्ष, महेशगनर, भाजपा।
फोटो-29
पिछले काफी सालों से अंबाला छावनी के सभी बाजार प्रभावित हैं। कभी सड़क बना दी जाती है तो कभी तोड़ दी जाती है। इससे ग्राहकों को दस बार सोचना पड़ता है कि अंबाला छावनी के किस बाजार और किस सड़क से निकलूं ताकि वो एक निर्धारित दुकान तक पहुंच सके।
अतुल महाजन, चेयरमैन, व्यापार मंडल अंबाला कांग्रेस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed