{"_id":"61254e448ebc3e79d0694915","slug":"elderly-woman-dies-due-to-bike-collision-ambala-news-knl80981316","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग महिला की बाइक की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग महिला की बाइक की टक्कर से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। सड़क किनारे बेटे के आने का इंतजार कर रही बुजुर्ग महिला की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। सोमवार देर शाम को यह घटना कैंट में एक बाइक एजेंसी के सामने हुई। मृतका के बेटे की शिकायत पर महेशनगर थाने में बाइक सवार हरी सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया।
नारायणगढ़ के सरकारी स्कूल में कार्यरत अध्यापक सोनिया कॉलोनी निवासी गोपाल शर्मा ने बताया कि उनके पिता का करीब सात साल पहले देहांत हो चुका है। 65 वर्षीय उनकी मां रानी शर्मा उनके साथ रहती थीं। कभी-कभी सिटी हलके के गांव घेल में रहने वाले उसके भाई संतराम के पास वह चली जाती थीं। सोमवार शाम को संतराम ने उन्हें ऑटो में बिठाया था। इसके बाद रानी शर्मा के फोन पर गोपाल को यह जानकारी देते हुए उसे हीरो एजेंसी के पास बुला लिया था ताकि यहां से आगे उसे ले जाए। कैंट में पहुंचने के बाद ऑटो चालक ने उन्हें सड़क की दूसरी तरफ उतार दिया। उसी दौरान साहा की तरफ से आई बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। बाइक पर दो युवक सवार थे, जिनमें से एक सिटी जगाधरी गेट का हरी सिंह है। घायल को कैंट नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस हरी सिंह की तलाश कर रही है।