Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Elderly voters did not get wheelchairs

Ambala News: बुजुर्ग मतदाताओं को नहीं मिली व्हीलचेयर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Elderly voters did not get wheelchairs
अंबाला छावनी के बब्याल ​स्थित मतदान केंद्र पर बुजुर्ग पिता 70 वर्षीय गुरदेव सिंह को सहारा देकर
अंबाला सिटी। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के चुनावों के लिए जिला प्रशासन की ओर से बुजुर्ग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था न होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सिटी, छावनी के बूथों पर दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर दिखाई नहीं दी। मजबूरन बुजुर्गों को परिजनों का हाथ पकड़कर और छड़ी का सहारा लेकर मतदान केंद्र तक पहुंचना पड़ा। केंद्रों तक जाने के लिए तो बुजुर्गों को गाड़ी तक आने दिया गया, लेकिन भीतर जाने के लिए सहारा लेना पड़ा। वहीं परेशान होने वाले बुजुर्गों का कहना था कि इतने बड़े चुनावों के चलते प्रशासन की ओर से व्हीलचेयर मुहैया करानी चाहिए थी।
विज्ञापन

फोटो: 27
सहारा लेकर किया मतदान
मॉडल टाउन से पहुंची 90 वर्षीय कृष्णावंती ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ मतदान करने के लिए आई थी। उन्हें चलने में परेशानी है। इसलिए मतदान केंद्र तक तो वह कार से आई, लेकिन भीतर जाने के लिए अपने बेटे का सहारा लेना पड़ा। व्हीलचेयर होनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो: 20
चोट के कारण चलने में परेशानी
पंजोखरा साहिब के मतदान केंद्र में वोट डालने पहुंचे उदय सिंह ने बताया कि उनके हाथ में चोट लगी है। इससे उन्हें चलने के लिए छड़ी लेनी होती है, लेकिन प्रशासन की ओर से केंद्र पर व्हीलचेयर की व्यवस्था नहीं कराई गई।
फोटो: 16
बेटे ने दिया सहारा
छावनी के बब्याल स्थित मतदान केंद्र पर 70 वर्षीय गुरदेव सिंह मतदान के लिए अपने बेटे का सहारा लेकर पहुंचे। उन्हें चलने में परेशानी होती है। फिर भी व्हीलचेयर की सुविधा नहीं मिली।
फोटो: 17
पति-पत्नी ने वाकर से किया मतदान
अंबाला छावनी के बब्याल स्थित स्कूल में वोट डालने के लिए बुजुर्ग नहार सिंह अपनी पत्नी सुखबीर कौर के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि चलने फिरने में परेशानी होती है। इसलिए उन्हें वाकर का सहारा लेना पड़ा।
फोटो: 29
बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर जरूरी
सौंडा गांव में मतदान केंद्र पर पहुंचे 94 वर्षीय जस सिंह ने कहा कि उन्हें चलने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन फिर भी प्रशासन की ओर से व्हीलचेयर की सुविधा होनी चाहिए।

अंबाला छावनी के बब्याल स्थित मतदान केंद्र पर बुजुर्ग पिता 70 वर्षीय गुरदेव सिंह को सहारा देकर

अंबाला छावनी के बब्याल स्थित मतदान केंद्र पर बुजुर्ग पिता 70 वर्षीय गुरदेव सिंह को सहारा देकर

अंबाला छावनी के बब्याल स्थित मतदान केंद्र पर बुजुर्ग पिता 70 वर्षीय गुरदेव सिंह को सहारा देकर

अंबाला छावनी के बब्याल स्थित मतदान केंद्र पर बुजुर्ग पिता 70 वर्षीय गुरदेव सिंह को सहारा देकर

अंबाला छावनी के बब्याल स्थित मतदान केंद्र पर बुजुर्ग पिता 70 वर्षीय गुरदेव सिंह को सहारा देकर

अंबाला छावनी के बब्याल स्थित मतदान केंद्र पर बुजुर्ग पिता 70 वर्षीय गुरदेव सिंह को सहारा देकर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed