फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Eight places that pose a challenge for road safety

Ambala News: सड़क सुरक्षा के लिए चुनौती बने आठ स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Eight places that pose a challenge for road safety
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते एडीसी डॉ ब्रह्मजीत सिंह। विभाग
अंबाला सिटी। एनआईसी कार्यालय में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। इसमें कई बिंदुओं पर चर्चा की गई और उनमें सुधार के लिए एडीसी डॉ. ब्रह्मजीत सिंह ने निर्देश दिएएजेंडे में सबसे महत्वपूर्ण आठ स्थान रहे। जहां पर पिछले तीन वर्षों में कई सड़क हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन

आंकड़ों की बात करें तो बीते तीन वर्षों में यहां पर 218 सड़क हादसे हुए हैं, जिनमें 342 लोग इन हादसों शिकार हुए हैं। इसके साथ ही 103 लोगों ने जान गंवाई है। इन आठ स्थानाें में जग्गी सिटी सेंटर के पास कोच केयर सेंटर से हर्बल पार्क तक, कालका चौक पर पूजा होलसेल मार्केट से ट्रक मोटर मार्केट, अंबाला कैंट में सीएसडी डिपो से लेकर आईडीडीसी हार्टोन, एनएच 44 पर रिलाइंस पेट्रोल पंप से अंबाला हवेली तक, सिटी के मानव चौक से अग्रसेन चौक, पॉलिटेक्निक चौक से इंको चौक, नारायणगढ़ में डीएवी स्कूल से बिलासपुर रोड व मुलाना के मनकी गांव पर हैं।
विज्ञापन

एडीसी ने इन आठ स्थानों पर सुधार के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इनमें कुछ स्थानों पर सड़क सुरक्षा में आई कमियों को ठीक भी करा दिया गया है। जो चूक सामने आई उनमें इन स्थानों पर सूचक बोर्ड की कमी, कैट आई न होना आदि कारण पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियम तोड़ने पर 9095 चालान

मार्च 2025 माह में यातायात के नियमों के उल्लंघन पर कुल 9095 चालान किए। इनमें बिना हेलमेट, ओवरस्पीडिंग, बिना लाइसेंस, बिना इंश्योरेंस, नशे में गाड़ी चलान, बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र, बिना सेफ्टी बेल्ट व अन्य मामलों में कार्रवाई हुई। इसके अतिरिक्त नियमों के विरुद्ध मालवाहक वाहनों में ओवरलोडिंग व अन्य ओवरलोडिंग वाहनों के 204 चालान किए गए।






वर्जन

यातायात नियमों के उल्लंघन पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सीसीटीवी व अन्य माध्यमों से निगरानी रखते हुए सड़क दुर्घटनाओं में चालान करने के निर्देश दिए हैं।
-डॉ. ब्रह्मजीत सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed