{"_id":"6122a4f68ebc3e6ed2137c02","slug":"eight-bridges-built-on-canals-will-be-widened-at-a-cost-of-five-crores-ambala-news-knl80752896","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच करोड़ की लागत से नहरों पर बने आठ पुलों का होगा चौड़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच करोड़ की लागत से नहरों पर बने आठ पुलों का होगा चौड़ीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। हिसार रोड से सटे 60 से ज्यादा गांव के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब इन लोगों को नहरों पर बने छोटे व संकरे पुलों की समस्या से जल्द निजात मिलेगी। शहर हलका क्षेत्र से गुजर रही नहरों पर बने पुलों में से आठ पुल को सिंचाई विभाग अब नए सिरे से तैयार करेगा। इसके लिए विभाग ने परियोजना बना ली है। इसके लिए सरकार ने करीब 5 करोड़ रुपये का बजट भी पारित कर दिया है। धान का सीजन खत्म होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा जबकि अगले धान के सीजन से पहले निर्माण कार्य को पूरा कर लिया जाएगा ताकि किसानों व आमजन को दिक्कतें न हों।
बता दें कि पुलों के निर्माण के दौरान नहरी पानी को रोकना पड़ेगा। इससे धान की सफल प्रभावित होगी इसीलिए धान का सीजन खत्म होने पर कार्य शुरू किया जाएगा और अगला सीजन शुरू होने से पहले काम को खत्म कर दिया जाएगा।
कहां-कहां नए सिरे से चौड़े होंगे पुल
मटहेड़ी से नन्यौला के बीच
चौड़मस्तपुर से कुर्बानपुर के बीच
गांव बड़ी से इस्माइलपुर के बीच
बलाना से सुल्लर के बीच 3 पुल
धुरखड़ा से सहारनपुर सड़क पर
मुख्य हिसार रोड पर घूंघट पैलेस के पास
हिसार रोड पर घुंघट पैलेस के पास वाली नहर का पुल करीब 14 मीटर चौड़ा बनेगा। पहले यह सिंगल लेन का था। इस तरह लगभग इसकी चौड़ाई दोगुनी हो जाएगी। इसी तरह अन्य पुल की चौड़ाई करीब 12 मीटर कर दी जाएगी। पहले इन पुलों पर एक से ज्यादा बड़े वाहन नहीं निकल पाते थे लेकिन चौड़े होने के कारण इस समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
50 वर्ष से ज्यादा पुराने हैं कई पुल
इन पुलों में कई पुल तो 50 वर्षों से ज्यादा पुराने हैं। इनमें से कुछ पुलों की स्थिति काफी दयनीय हो गई है। इस कारण गांव वासियों को भी परेशानी हो रही थी। इन पुलों के निर्माण को लेकर कई बार ग्रामीण विधायक और मुख्यमंत्री से गुहार लगा चुके थे। इसके बाद विभाग ने सर्वे करते हुए पुलों की स्थिति देखी। अब पुलों के निर्माण को करवाने का निर्णय लिया गया है।
पांच करोड़ की लागत से आठ पुलों का निर्माण होना है। इसमें कुछ पुल ऐसे भी है जो राज्य स्तरीय मार्ग पर तैयार होने हैं। जबकि बाकी पुल एक गांव को दूसरे गांव से जोड़ेंगे।
- रणवीर सिंह, एक्सईएन, सिंचाई विभाग, अंबाला।