फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Eight accused acquitted for violating lockdown

Ambala News: लॉकडाउन के उल्लंघन आठ आराेपी बरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Eight accused acquitted for violating lockdown
अंबाला सिटी। कोरोना कॉल में धारा 144 का उल्लंघन के मामले में सिविल जज श्रेया बंसल की अदालत ने सुबूतों के अभाव में आठ आरोपियों को बरी कर दिया। अदालत में पुलिस यह साबित नहीं कर पाई कि जिस समय आरोपी घूम रहे थे उस समय उन्हें कोरोना था या नहीं।
विज्ञापन

इसके साथ कोरोना लॉकडाउन संबंधित दस्तावेज भी पुख्ता नहीं थे। वर्ष 2020 से चल रहे इस मामले में पांच वर्ष बाद फैसला आया। मामले में चार गवाहों की गवाही हुई। जिसके बाद फैसला दिया गया। बरी होने वालों में छावनी की ओमनगर कॉलोनी निवासी संजीव कुमार, अमीर चन्द, राजेश कुमार, मुकेश कुमार, अर्जुन लाल, राजेश कुमार, अनिल कुमार और सुरेंद्र कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन

यह था मामला
कोराना कॉल में थाना महेश नगर प्रभारी की ओर से 26 अप्रैल 2020 को आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए सड़क पर घूम रहे थे। जिससे कोरोना महामारी फैलने का डर बन रहा है। इसी आधार पर पुलिस ने आठों युवकों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ही युवक बेल पर चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरी होने के आधार
पुलिस की ओर से लॉकडाउन की स्थिति स्पष्ट करने के लिए कोई उचित दस्तावेज नहीं लगाया था।
जिस समय युवकों को गिरफ्तार किया गया था उस समय उन्हें कोरोना भी नहीं था।
इसके साथ ही डीसी की ओर से लगाई धारा 144 का सबूत भी संलग्न नहीं किया था।



पॉक्सो के मामले में सुनवाई 19 को
नाबालिग चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म के मामले में पॉक्सो की विशेष कोर्ट में मामले में सुबूत पेश किए गए। इसके बाद कोर्ट ने मामले में 19 मई को अगली तारीख लगाई है। इस मामले में पुलिस अधिकारी ने शिकायत दी थी। इसमें बताया गया था कि नाबालिग के साथ उसके चाचा के बेटे ने ही गलत काम किया है। इतना ही नहीं इसके बाद नाबालिग गर्भवती भी हो गई। इसके बाद लड़के के परिवार वाले मिलकर नाबालिग का गर्भपात करवाने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। कुछ दिन बाद ही नाबालिग के पेट में दर्द होने लगा। इसकी जांच के लिए वे नागरिक अस्पताल में पहुंचे थे। जहां से सारा मामला सामने आया और शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed