फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Effect of oil on wheat, production may decrease

Ambala News: गेहूं पर तेले का प्रभाव, घट सकती है पैदावार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Effect of oil on wheat, production may decrease
खेत में स्प्रे करते मजदूर - फोटो : संवाद
जलबेड़ा। जलबेड़ा और आसपास के गांव के किसान बहुत ही चिंतित हैं। हाल ही में किसानों की गेहूं की फसल में तेले का प्रकोप बढ़ गया है। इसके चलते पैदावार कम होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

इस दौरान किसान राजेश कुमार, राजेंद्र कुमार, वीरभान, महावीर, मनजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने गेहूं की फसल की अब तक पूरी तरह से देखभाल की है। मगर गेहूं की कटाई से पहले एकदम से उनकी फसल में तेले का प्रकोप बढ़ने लगा है। यही कारण है कि वह अब कीटनाशक दवाओं का प्रयोग करने को मजबूर हैं। कुछ किसानों का यह भी कहना है कि यदि समय रहते उन्होंने अपनी फसल पर दवा का छिड़काव न करवाया तो थोड़े ही दिनों के भीतर तेला गेहूं की बालियों में से दूध को चूस लेगा।
विज्ञापन

इस कारण बाली में जमे हुए दाने का पूरी तरह से विकास नहीं हो पता। जिसका सीधा असर फसल की पैदावार पर पड़ता है। जहां प्रति एकड़ 25 से 30 क्विंटल के बीच पैदावार होनी होती है, वहीं तेले के प्रकोप के कारण यह पैदावार घटकर 15 से 18 क्विंटल के बीच में सिमट कर रह जाती है। इसके साथ ही किसानों ने बताया कि 10 साल पहले इस प्रकार की बीमारी गेहूं की फसल में नहीं आती थी, लेकिन जैसे ही वह फसलों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए यूरिया का इस्तेमाल ज्यादा करने लगे, इसी कारण इस बीमारी ने गेहूं की फसल को आपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed