फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   education

31 तक फिर खुला पोर्टल, यूजी कोर्स के इच्छुक विद्यार्थी करें आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
education
अंबाला। अंडर ग्रेजुएट कोर्स में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने एक बार फिर यूजी कोर्स में दाखिले के लिए पोर्टल ओपन कर दिया है। विभाग द्वारा जारी आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि विद्यार्थी एक बार फिर दाखिले के लिए पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। विभाग द्वारा जारी आदेशों में लिखा गया है कि विभिन्न कॉलेजों की डिमांड पर यह पोर्टल दोबारा से खोला गया है।
विज्ञापन

बता दें कि अंबाला छावनी, शहर और जिले भर में सभी सरकारी व गैर सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में सीटें खाली पड़ी हैं। अंबाला छावनी के गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में भी बीसीए, बीबीए और बीएएमसी को छोड़कर शेष सभी कोर्स में कुल करीब 35 सीटें खाली हैं। इनमें सबसे ज्यादा सीट बीटीएम में रिक्त है। वहीं अंबाला शहर के राजकीय महिला कॉलेज में करीब 50 प्रतिशत, साहा और नारायणगढ़ के राजकीय कॉलेजों में भी करीब 40 से 45 प्रतिशत सीटें विभिन्न कोर्स में खाली हैं। हालांकि शहजादपुर के राजकीय महिला कॉलेज में करीब 85 फीसदी सीटें भरी जा चुकी हैं। लेकिन वहां भी अब खाली पड़ी शेष सीटों पर भी दाखिला हो सकेगा। विद्यार्थियों को इन खाली सीटों पर दाखिले के लिए 31 तक आवेदन करना होगा। इसके साथ ही खाली सीटों पर दाखिला प्रक्रिया फिजिकल वेरिफिकेशन के साथ पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर संपन्न करवाई जाएगी। बता दें कि अंडर ग्रेजुएट कोर्स में दाखिला करीब 20 दिन पहले बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

मास्टर डिग्री कोर्स में कितनों ने भरी फीस नहीं स्पष्ट हो पाई स्थिति
वहीं, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में मास्टर डिग्री कोर्स में पहली मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों में से आखिरी दिन यानी सोमवार तक कितने विद्यार्थियों ने फीस जमा करवाई यह स्थिति पोर्टल पर स्पष्ट नहीं हो पाई थी। इसी कारण कॉलेज प्रबंधक भी खाली पड़ी सीटों को लेकर असमंजस की स्थिति में फंसे थे। माना जा रहा है कि पीजी कोर्स की खाली सीटों की स्थिति मंगलवार को ही स्पष्ट हो सकेगी इसके बाद ही यह तय होगा कि इन सीटों पर दाखिला कैसे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूजी कोर्स में दाखिले की आखिरी तिथि 31 दिसंबर तय की गई है। इस बारे में विभाग से आदेश प्राप्त हो चुके हैं। मास्टर डिग्री कोर्स में कितनी सीटें खाली हैं अभी इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।
- गुरमीत सिंह पुरी, नोडल अधिकारी, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज अंबाला कैंट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed