फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   During inspection by Chief Minister's Flying Squad, 105 bags of urea found missing, notice issued

Ambala News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की जांच के दौरान कम मिले 105 यूरिया के कट्टे, नोटिस जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
During inspection by Chief Minister's Flying Squad, 105 bags of urea found missing, notice issued
अंबाला सिटी के मटेड़ी गांव में यू​रिया का स्टॉक चैक करती सीएम उड़नदस्ते की टीम। संवाद
अंबाला सिटी। यूरिया की कालाबाजारी को लेकर सरकार के निर्देशों पर रविवार को मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की टीम ने अंबाला सिटी, मटेड़ी में दुकानों पर जाकर यूरिया के स्टॉक को जांचा। इस दौरान टीम जब अंबाला सिटी अनाज मंडी में गर्ग बीज भंडार पहुंची तो पोस मशीन में 105 यूरिया बैग नहीं मिले, इसके चलते कृषि विभाग के एसडीओ जगमोहन सिंह ने दुकानदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दो दिन के भीतर दुकानदार को नोटिस का जवाब देना होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री उड़न दस्ते से इंस्पेक्टर राजेश, सब इंस्पेक्टर परविंदर सिंह, सब इंस्पेक्टर राजबीर सिंह, एएसआई सुखविंदर सिंह, हेड कांस्टेबल परवेश शामिल रहे तो वहीं कृषि विभाग से एसडीओ जगमोहन सिंह, अकाउंटेंट मनदीप सिंह सैनी शामिल रहे।
विज्ञापन


इन दुकानों पर जांचा स्टॉक
निरीक्षण के दौरान टीम ने नई अनाज मंडी में मैसर्ज अंबाला खाद बीज स्टोर में स्टॉक जांचा। यहां पर पोस मशीन में स्टॉक ठीक पाया गया, इसके उपरांत टीम ने मटेड़ी में मैसर्ज जगतार खाद स्टोर में भी जांचा की। निरीक्षण करने पर पोस मशीन में स्टॉक ठीक पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed