फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   During Gupt Navratri, the ten Mahavidyas of the Goddess are worshipped: Shandilya

गुप्त नवरात्रि में की जाती है देवी की दस महाविद्याओं की साधना : शांडिल्य

Sun, 18 Jan 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 18 Jan 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
During Gupt Navratri, the ten Mahavidyas of the Goddess are worshipped: Shandilya
कलायत। माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक गुप्त नवरात्रि मनाई जाती है। पंचाग के अनुसार इस साल माघ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 19 जनवरी से हो रही है और समापन 27 जनवरी को होगा। इस गुप्त नवरात्र की शुरुआत और समापन सर्वार्थसिद्धि योग के महासंयोग में होगी। समापन के दिन 27 जनवरी को सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ रवि योग भी रहेगा। खास बात यह है कि इन नौ दिनों में वे शुभ और मांगलिक कार्य हो सकेंगे जो शुक्र अस्त होने के कारण नहीं हो पा रहे हैं। इन नौ दिनों में किए मांगलिक कार्य फलदायी भी रहेंगे। पंडित विशाल शांडिल्य ने बताया की इन नौ दिन में 10 महाविद्याओं मां काली, तारा, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी और कमला की गुप्त रूप से पूजा की जाएगी। उन्होंने बताया की मान्यता है कि गुप्त नवरात्रि में देवी साधना किसी को बता कर नहीं की जाती है। इसलिए इन दिनों को नाम ही गुप्त दिया गया है. गुप्त नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक गुप्त अनुष्ठान किये जाते हैं। इन दिनों देवी दुर्गा के दस रूपों की पूजा की जाती है।
विज्ञापन


घटस्थापना (कलश स्थापना) का शुभ मुहूर्त

घटस्थापना मुहूर्त: सुबह 7:14 से 10:46 बजे तक.
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:11 से 12:53 बजे तक

दो सर्वार्थ सिद्धि व चार रवियोग का संयोग

पंडित अनिरुद्ध गौतम ने बताया कि इस बार नवरात्र के नौ दिनों में दो सर्वार्थ सिद्धि योग है और चार रवि योग का संयोग बन रहा है। यह साधक और आराधकों के लिए विशेष महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस कालखंड में चूंकी सूर्य का उत्तरायण होता है जो शुभ मांगलिक कार्यों के लिए श्रेष्ठ माना जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed