{"_id":"610af3498ebc3ec30738bfe3","slug":"duplicate-mixer-grinders-of-reputed-company-were-being-sold-at-the-shop-case-registered-ambala-news-knl788847157","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान पर बेचे जा रहे थे नामी कंपनी के डुप्लीकेट मिक्सर-ग्राइंडर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान पर बेचे जा रहे थे नामी कंपनी के डुप्लीकेट मिक्सर-ग्राइंडर केस दर्ज
विज्ञापन
सेना नगर में विनायक इंटरप्राइजेज नाम की दुकान पर एक नामी कंपनी के नकली मिक्सर-ग्राइंड बेचने का खुलासा हुआ है। कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने नकली माल जब्त कर विनायक इंटरप्राइजेज के मालिक नीरज सिंगला पर केस कापी राइट एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जब्त किए गए माल पर हाई प्रेस्टीज शब्द का मार्का लगाया गया था।
जानकारी के अनुसार सेना नगर में विनायक इंटरप्राइजेज नाम की दुकान पर एक नामी कंपनी के नकली मिक्सर-ग्राइंड बेचे जाने की शिकायत किसी व्यक्ति ने कंपनी के लीगल सेल आरके एंड एसोसिएट की हेड रचना कपूर से की थी। इसके बाद रचना कपूर की अगुवाई में कंपनी टीम ने अपने स्तर पर मामले की जांच की। टीम ने पूरी जांच के बाद एसपी अंबाला हामिद अख्तर को शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद एसपी ने थाना बलदेव नगर प्रभारी मामले की जांच सौंपी। पुलिस ने इस दुकान पर छापा मारकर भारी मात्रा में कंपनी के नकली मिक्सर-ग्राइंडर जब्त किए। जब्त किए गए माल की बाजार में कीमत करीब डेढ़ से दो लाख रुपये आंकी जा रही है।
कोट
हमें मोहाली से विशाल जोशी से शिकायत प्राप्त हुई थी। प्रेस्टीज कंपनी के नकली मिक्सर-जूसर-ग्राइंडर बेचे जा रहे थे। जब्त किए गए सामान की कीमत करीब डेढ़ से दो लाख रुपये है।
विज्ञापन
- रचना कपूर, आरके एंड एसोसिएट प्रभारी एवं कंपनी जांच अधिकारी।