फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Due to traffic block on Dhandari Kalan-Ludhiana section, many trains have been diverted.

ढंढारी कलां-लुधियाना सेक्शन पर ट्रैफिक ब्लॉक के चलते कई ट्रेनों के रुट किए डायवर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Due to traffic block on Dhandari Kalan-Ludhiana section, many trains have been diverted.
अंबाला। रेलवे ने ढंढारी कलां-लुधियाना सेक्शन पर ट्रैफिक ब्लॉक के चलते कई ट्रेनों के रुट डायवर्ट किए गए हैं। इस वजह से कई ट्रेनों का आवागमन प्रभावित होगा। उक्त जानकारी मुख्य जन सूचना अधिकारी दीपक ने दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ढंढारी कलां-लुधियाना सेक्शन पर आरओबी की कंस्ट्रक्शन के चलते वहां ट्रैफिक ब्लॉक लगा है। जिस कारण कई ट्रेनों का रूट कुछ समय के लिए डायवर्ट किया गया है। ट्रेन संख्या 04652 अमृतसर-जयनगर स्पेशल ट्रेन 18 नवंबर को लुधियाना से धुरी रास्ते पर डायवर्ट रहेगी। ट्रेन संख्या 22429 दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस 14, 15, 18, 21 व 22 नवंबर को राजपुरा- धुरी से डायवर्ट होगी। ट्रेन संख्या 04651 जयनगर-अमृतसर स्पेशल 13 व 20 नवंबर को राजपुरा-धुरी से डायवर्ट होगी। ट्रेन संख्या 14617 बनमनखी-अमृतसर एक्सप्रेस 13, 14, 17, 20 व 21 नवंबर को राजपुरा-धुरी में डायवर्ट रहेगी। ट्रेन संख्या 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस 14, 17, व 21 नवंबर को राजपुरा-धुरी में डायवर्ट होगी। ट्रेन संख्या 14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस 13 व 20 नवंबर को राजपुरा-धुरी में डायवर्ट होगी।
विज्ञापन

इसके समय में रहेगा परिवर्तन
ट्रेन संख्या 18104 अमृतसर-टाटानगर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस के समय में 18 नवंबर को 20 मिनट का परिवर्तन रहेगा। ट्रेन संख्या 12920 श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा-इंदौर एक्सप्रेस के समय में 15 व 18 नवंबर को 20 मिनट का परिवर्तन रहेगा। ट्रेन संख्या 12317 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस में 13 व 20 नवंबर को एक घंटे का परिवर्तन रहेगा। ट्रेन संख्या 22446 अमृतसर-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस में 15 नवंबर को 10 मिनट का परिवर्तन रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संत समागम के उपलक्ष्य में ये स्पेशल ट्रेनें चलीं
पानीपत जिले के भोड़वाल माजरी में निरंकारी संत समागम के उपलक्ष्य में रेलवे की तरफ से कई स्पेशल ट्रेन चलाई गई हैं। इनमें ट्रेन संख्या 04674 फिरोजपुर-दिल्ली- फिरोजपुर एक्सप्रेस स्पेशल 22 नवंबर को व ट्रेन संख्या 04673 फिरोजपुर-दिल्ली- फिरोजपुर एक्सप्रेस स्पेशल 23 नवंबर को चलेगी। ट्रेन संख्या 04670-04669 फाजिल्का-दिल्ली-फाजिल्का एक्सप्रेस स्पेशल 15 व 23 नवंबर को चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed