फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Due to enmity, the couple was attacked with rods and sticks

रंजिश के चलते दंपती पर रॉड और डंडों से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Due to enmity, the couple was attacked with rods and sticks
अंबाला। रंजिश के चलते पड़ोसियों ने व्यक्ति पर रॉड व डंडों से हमला कर दिया। व्यक्ति के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी पत्नी छुड़ाने आई तो हमलावरों ने महिला के साथ भी मारपीट की और फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना नग्गल पुलिस को दी शिकायत में गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह गांव बटरोहन का निवासी है। उसके पड़ोस में भीम का मकान है। भीम व उसके परिवार वाले काफी समय से उसके परिवार के साथ गालीगलौज करते आ रहे हैं और रंजिश रखे हुए हैं। वीरवार को वह खाना खाने के बाद अपने घर पर आराम कर रहा था। तभी भीम, राजेश, संजू हाथ में रॉड और डंडे लेकर उसके घर के अंदर घुस गए और मारपीट करने लगे। यह देख उसकी पत्नी उसे बचाने आई तो उन्होंने उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की। शोर सुनकर अन्य लोग आए तो वह मौके से धमकी देकर फरार हो गए। शिकायत के बाद पुलिस ने भीम, संजू और राजेश कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed