फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   dual desks

Ambala News: छावनी बोर्ड के स्कूलों को मिलेंगे 100 ड्यूअल डेस्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
dual desks
अंबाला। छावनी बोर्ड के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को जल्द राहत मिलेगी। बोर्ड की बैठक में सुविधाओं से लैस ड्यूअल डेस्क खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। शुरुआती चरण में 100 ड्यूअल डेस्क खरीदे जाएंगे, जिन पर 7 लाख 40 हजार रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, ये डेस्क 6 से 12+ आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए हैं। इनका उद्देश्य बच्चों के बैठने की व्यवस्था में सुधार करना है। डेस्क बच्चों की शारीरिक सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। इनका फ्रेम माइल्ड स्टील सामग्री और पाउडर कोटिंग परत से तैयार किया गया है। यह लंबे समय तक टिकाऊ रहेगा।
विज्ञापन

इसमें 15 मिमी का छिद्रित डिजाइन वाला मॉडस्टी पैनल और एमडीएफ वेनियर का उपयोग हुआ है। यह डिजाइन बच्चों की सही मुद्रा और दैनिक सुविधा के लिए चुना गया है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल आनंद शर्मा, कैंटोनमेंट बोर्ड, अंबाला ने कहा, स्कूलों में ड्यूअल डेस्क उपलब्ध करवाए जाएंगे। यह डेस्क शिक्षा के साथ बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए तैयार करवाए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि प्राथमिक चरण में 100 डेस्क के कार्य आदेश जारी किए गए हैं। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त डेस्क भी बनवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीद प्रक्रिया : इन डेस्क की खरीद सरकारी ई-मार्केट प्लेस यानी जैम पोर्टल के माध्यम से की गई है। यह प्रक्रिया पारदर्शिता और वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करती है। पोर्टल पर चार अलग-अलग फर्मों की दरों की तुलना की गई। इसके आंकड़ों के आधार पर प्रमोर्क डेस्क एंड बेंच के लिए 7,400 रुपये प्रति डेस्क राशि तय हुई, जो फिनिशिंग के साथ उपलब्ध होंगे।

भविष्य की योजना : कुल 100 डेस्क पर 7 लाख 40 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। यह पूरा खर्च इस वित्तीय वर्ष के बजट अनुमानों से वहन किया जाएगा। इस निर्णय से स्कूलों के विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान बेहतर बैठने की सुविधा मिलेगी। यह उनके स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed