फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   DSP investigated the Dinarpur drain dispute case

Ambala News: दिनारपुर नाला विवाद मामले में डीएसपी ने की जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
DSP investigated the Dinarpur drain dispute case
अंबाला। गांव दिनारपुर में कुछ समय पूर्व नाला दबाने को लेकर कुछ गांवों के परिवारों व सरपंच पुत्र के बीच हुए विवाद मामले में शनिवार को डीएसपी बराड़ा सुरेश कुमार मौके का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि गांव दिनारपुर में पीड़ित पक्ष की ओर से उनको एक शिकायत प्राप्त हुई थी जिसमें सरपंच पक्ष के खिलाफ गाली गलौज और जाति सूचक शब्द बोलने और अभद्र व्यवहार के मामले में शनिवार को गांव दिनारपुर में जाकर दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत की गई है।
विज्ञापन

गांव में जो विवादित प्लॉट था उसकी जांच पड़ताल की गई। दोनों पक्षों को समझाया गया है। यह मामला पंचायत से जुड़ा हुआ है बीडीपीओ कार्यालय के अधिकारी छुट्टी पर होने के कारण गांव वासियों को सोमवार तक समय दिया गया है। इस मामले में पंचायत अधिकारी रूबल दीनदयाल की ओर से जांच कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पीड़ित पक्ष की तरफ से मंजीत कौर ने आरोप लगाते हुए बताया कि गांव के सरपंच का बेटा उनकी गली में नाले की खोदाई करके उसमें पाइप डालने का काम कर रहा था। इसी को लेकर उन्होंने यह काम करने से मना कर दिया लेकिन बात नहीं बनी और यहीं पर विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच के बेटे ने अपशब्द कहे और अभद्र व्यवहार किया। वहीं इस मामले में जब गांव के सरपंच प्रतिनिधि राकेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गांव के एससी समाज की महिलाओं ने उन पर जो जाति सूचक और अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए हैं वह सब निराधार बेबुनियाद हैं। उसने उनकी जाति को लेकर या उनकी महिलाओं को ऐसी कोई टिप्पणी नहीं की है। जो प्लॉट पर उनका कब्जा है वह पंचायत की जगह है। इसकी बीडीपीओ की तरफ से निशान देही भी करवाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed