{"_id":"62c89a28f402d65d66716861","slug":"dry-friday-waiting-for-rain-heat-increased-trouble-ambala-news-knl114045598","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के इंतजार में सूखा गया शुक्रवार, गर्मी ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के इंतजार में सूखा गया शुक्रवार, गर्मी ने बढ़ाई परेशानी
विज्ञापन
शुक्रवार को सुबह करीब सात बजे आसमान छाए काले बादल।
- फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार दिनभर बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को राहत नहीं मिली। पूरा शुक्रवार सूखा ही निकल गया और गर्मी के साथ उमस ने परेशानी बढ़ रही है। बीच-बीच में आसमान में बादल भी छाए परंतु कुछ समय बाद छंट गए। लोग दिन भर चिलचिलाती गर्मी से परेशान रहे।
खासकर तीन बजे घिरे काले घने बादलों को देखते हुए एक बार तो बारिश आने की पूरी संभावना बन गई, परंतु आधे घंटे बार फिर सूरत देवता ने दर्शन देते हुए परेशानी बढ़ा दी। शुक्रवार को धूप होने के कारण अधिकतम तापमान 38.0 दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 29.3 हो गया है। जो कि सामान्य से ज्यादा है। वहीं उम्मीद है शनिवार को झमाझम बारिश होने के बाद आमजन को राहत मिलेगी। इसीलिए माना जा रहा है, क्योंकि मौसम विभाग ने बहुत से स्थानों पर येलो अलर्ट तक जारी किए हुआ है।
बारिश के अनुमान के बीच निगम को किया अलर्ट
नौ जुलाई को भारी बारिश की आशंका के बीच प्रशासन की ओर से पानी निकासी से संबंधित सभी विभाग को अलर्ट पर रखा गया है। इस दौरान मुख्य रूप से नगर निगम के सभी कर्मचारियों को अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है, ताकि बारिश का पानी जमा होने की सूरत में तुरंत पंपों इत्यादि की मदद से पानी निकासी की व्यवस्था की जा सके। इसके अलावा अन्य विभागों को भी पानी निकासी वाले सभी क्षेत्रों पर विशेष रूप से ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।