फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Drunken ruckus in New Delhi-Jalandhar intercity, caught

नई दिल्ली-जालंधर इंटरसिटी में शराबी का हंगामा, दबोचा गया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Drunken ruckus in New Delhi-Jalandhar intercity, caught
अंबाला। नई दिल्ली-जालंधर इंटरसिटी में सफर कर रहा एक यात्री शराब के नशे में साथी यात्रियों से गालीगलौज करने लगा। फिर उसने धक्का-मुक्की शुरू कर दी। परेशान यात्रियों ने रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर शिकायत की तो जीआरपी व आरपीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान मेरठ निवासी धर्म सिंह उर्फ कलवा (53) के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

जीआरपी प्रभारी विलायती राम ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ट्रेन नंबर 04681 नई दिल्ली-जांलधर इंटरसिटी के एक कोच में शराबी गालीगलौज कर सह यात्रियों को परेशान कर रहा है। सूचना मिलते ही एसआई धर्मवीर सिंह, सिपाही ओमबीर सिंह व एसपीओ चरणजीत सिंह, जसबीर सिंह को मौके पर भेजा गया। ट्रेन लगभग 8 बजे प्लेटफार्म नंबर 6 पर पहुंची तो देखा कि एक व्यक्ति नशे में यात्रियों को परेशान कर रहा है।
विज्ञापन

आरपीएफ ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह उनसे भी दुर्व्यवहार करने लगा। इसके बाद शराबी को अन्य साथियों की मदद से ट्रेन से नीचे उतारा। तलाशी लेने पर उसकी जेब से एक आधार कार्ड बरामद हुआ। इस पर उसका नाम धूम सिंह उर्फ कलवा निवासी मेरठ दर्ज था। सिविल अस्पताल से मेडिकल कराने के बाद आरोपी के खिलाफ यात्रियों को परेशान और गाली-गलौज करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed