फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Drug smuggler in the guise of a monk caught again at the station

स्टेशन पर फिर पकड़ा साधु के भेष में नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Drug smuggler in the guise of a monk caught again at the station
24 घंटे के अंदर जीआरपी ने साधु के भेष में नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले एक और युवक को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 32 हजार रुपये का आठ किलोग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। उसकी पहचान 25 वर्षीय अशोक कुमार निवासी जगरांव, पंजाब के रूप में हुई।
विज्ञापन

छावनी जीआरपी थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक साधु के भेष में प्लेटफार्म एक पर लुधियाना जाने वाली रेलवे लाइन किनारे बैठा है। उसके पास नशे का सामान है। सूचना के बाद टीम का गठन करते हुए छापामारी की गई। युवक के पास मिली पोटली की जांच की गई तो इसके अंदर से आठ किलो चूरापोस्त बरामद हुआ। आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में बताया कि वह रतलाम मध्यप्रदेश से यह चूरापोस्त लेकर आया था और उसे पंजाब में इसकी सप्लाई देनी थी। उसने बताया कि वह पहले भी कई बार ट्रेन के माध्यम से चूरापोस्त लाकर पंजाब में सप्लाई कर चुका है।
विज्ञापन

एक दिन पहले पकड़े थे दो सगे भाई
जीआरपी की टीम ने मंगलवार को लुधियाना निवासी दो सगे भाइयों शोकी व सन्नी को 80 हजार रुपये के बीस किलो चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार किया था। इससे पहले भी नवंबर माह में जीआरपी ने पंजाब के ही दो भगवाधारी व्यक्तियों को चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार किया था। वीरवार को यह तीसरा मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्धों पर नजर
हर भगवाधारी नशा तस्कर नहीं होता। इसमें सही व्यक्ति भी होते हैं। मगर, कुछ शरारती तत्वों व बहुरूपियों ने भगवा वस्त्र धारण कर नशे की तस्करी को अपना धंधा बना लिया है। जीआरपी ऐसे लोगों पर लगातार नजर बनाए हुए है। दो दिन में तीन तस्करों को पकड़ा गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
-धर्मवीर सिंह, प्रभारी, जीआरपी थाना अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed