फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Drug addicts will be socially boycotted

नशा करने वालों का किया जाएगा सामाजिक बहिष्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Drug addicts will be socially boycotted
नशे के आदी होकर कई युवा व बच्चे अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं। इनकी हालत देखकर अब बराड़ा के योगी मोहल्ले में लोगों ने नशे पर रोक के लिए आवाज बुलंद करनी शुरू कर दी है। संत शिरोमणि रविदास मंदिर पर मोहल्ले के लोगों ने बैठक की। जिसमें फैसला लिया गया कि जिस भी परिवार का युवा व सदस्य ड्रग्स व स्मैक का नशा करता पाया जाता है तो उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि बराड़ा में कईं कालोनियों में स्मैक व अन्य नशे की जमकर बिक्री हो रही है। तगड़ा मुनाफा कमाने के लिए नशे के सौदागर युवा पीढ़ी को बर्बाद करने पर तुले हुए हैं। पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाने के बावजूद स्मैक के कारोबार पर पूरी तरह रोक नहीं लग पाई है। इसके चलते अब लोग भी पुलिस का सहयोग करने के तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन

अंबाला रेंज की आईजी भारती अरोड़ा ने 17 नवंबर को बराड़ा में नवनिर्मित थाना भवन के उद्घाटन पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों व आमजन से नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के सहयोग की अपील की थी। उन्होंने कहा कि अपराधों की रोकथाम विशेषकर नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए पुलिस और जनता में आपसी तालमेल अनिवार्य है। नशा तस्करी करने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इससे नशे को जड़ से खत्म किया जा सके। बैठक में डॉ. जगत सिंह, अशोक कुमार (रिटायर थाना प्रभारी), धर्मपाल, सतीश कुमार, राजपाल व अन्य जिम्मेदार लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगी मोहल्ले में नशे के खिलाफ लोग एकजुट हुए हैं, यह अच्छी पहल है। यदि लोग पुलिस का सहयोग करेंगे तो जल्दी ही नशे के फैलते साम्राज्य पर काबू पाया जा सकता है। जल्द ही हर क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ताओं व सामाजिक संस्थाओं के पांच लोगों की एक टीम गठित की जाएगी। इसके अलावा नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। आईजी व एसपी द्वारा चलाए गए अभियान को पुरजोर से चलाएंगे।
- शैलेंद्र कुमार, एसएचओ, थाना बराड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed