फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Drizzle half hour, five-hour cut

आधा घंटा बूंदाबांदी, पांच घंटे का कट

Mon, 14 Apr 2014 12:04 AM IST
अमर उजाला अंबाला
अमर उजाला अंबाला Updated Mon, 14 Apr 2014 12:04 AM IST
विज्ञापन
Drizzle half hour, five-hour cut
अंबाला कैंट। शहर में रविवार को आधे घंटे के लिए बूंदाबांदी क्या हुई, बिजली विभाग ने पांच घंटे तक बिजली सप्लाई बंद कर दी। अल सुबह हुई करीब आधा घंटे के बूंदाबांदी के बाद बिजली विभाग द्वारा क्वालिटी सब स्टेशन से जुड़े एक बड़े हिस्से की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। लोग भी अब विभाग पर सवाल उठाने लगे हैं कि हल्की बूंदाबांदी में ही जब बिजली कई घंटे गुल रहेगी, तो आने वाले सीजन में लोगों को क्या राहत मिलेगी।
विज्ञापन


यहां-यहां बंद रही आपूर्ति
रविवार अल सुबह हल्की बूंदाबांदी से मौसम तो ठंडा हो गया, लेकिन बिजली गुल हो गई। कुछ देर के बाद बूंदाबांदी तो बंद हो गई, लेकिन बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई। करीब सवा पांच बजे बिजली गुल हुई, जो लगभग साढ़े दस बजे बहाल हो पाई। इस दौरान राय मार्केट, बीआई मेस रोड, सिसिल होटल, पेरिस होटल क्षेत्र, बैंक रोड और आयकर कालोनी की बिजली बंद रही। लोगों ने जब बिजली विभाग के दफ्तर जाकर बिजली कट का कारण पूछा, तो यह कहकर पल्ला झाड़ लिया और कहा कि मेन आफिस से बंद है। जब पूछा कि क्यों बंद है, तो कहा गया कि हमें नहीं पता, कहीं फाल्ट आ गया होगा। इसके बाद तो लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे, जबकि लोगों के कई काम भी प्रभावित रहे।
विज्ञापन


यह कहते हैं लोग
राय मार्केट क्षेत्र के लोगों में हरजीत सिंह, सूरज प्रकाश, अजीत सिंह, सुखनंदन, हरीश खत्री, दीपक कुमार, मनोज हांडा, गुलशन कुमार का कहना है कि हल्की सी बारिश में ही बिजली विभाग के होश उड़ जाते हैं। कई बार पुरानी तारें बदलने का दावा किया और हल्की बूंदाबांदी में ही विभाग बिजली कट लगा देता है। लगता है कि विभाग ऐसे मौसम में भी अपनी व्यवस्था को बिजली आपूर्ति के लायक नहीं समझता। यही हाल रहा, तो आने वाले दिनों में तो और परेशानी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed