फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Drivers frustrated with potholes on Saha Chowk to Shahzadpur road - Chaudhary

Ambala News: साहा चौक से शहजादपुर मार्ग पर बने गड्ढों से वाहन चालक हताश- चौधरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Drivers frustrated with potholes on Saha Chowk to Shahzadpur road - Chaudhary
मुलाना क्षेत्र की सड़को की जर्जर हालत को देखते हुए विधायक वरुण चौधरी ने सरकार पर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सभी सड़कों के हालात खराब है, बड़े-बड़े गहरे गड्ढे हर सड़क पर बन चुके हैं। बारिश के मौसम में ये गड्ढे जानलेवा साबित हो सकते हैं,लोग परेशानियां झेलकर सड़कों पर सफर करने को मजबूर हैं। लेकिन सरकार एवं प्रशासन का इस ओर किसी का भी ध्यान नहीं है। विधायक ने कहा कि साहा चौक से शहजादपुर जाने वाला लगभग ढाई किलोमीटर मुख्य मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त है।वर्तमान में यह मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो गया है और बारिश के दौरान यहां पानी भर जाता है। मुख्य मार्ग टूटकर गड्ढों में बदल गया है। जिससे निकलना भी मुश्किल हो गया है।इस मुख्य मार्ग से मुख्यमंत्री व मंत्री व सभी बड़े प्रशासनिक अधिकारी इन सड़कों से गुजरते हैं। लेकिन फिर भी प्रशासन का इस सड़क को बनाने की तरफ कोई ध्यान नही है। विधायक ने कहा कि सरकार ने हर विधायक से उनके क्षेत्र की 25 करोड़ की सड़कों के निर्माण की सूची मांगी थी।जिसमे इस टूटे मुख्य मार्ग को बनाने की मांग के साथ क्षेत्र में अन्य सड़कों को भी बनाने की मांग उनके द्वारा की गई थी।इसके बावजूद भी इस सड़क पर कोई काम शुरू नही हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed