फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Drivers and operators have not yet received a room for rest

Ambala News: चालक परिचालकों को अभी तक नहीं मिला विश्राम के लिए कमरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Drivers and operators have not yet received a room for rest
अंबाला शहर ​स्थित बस स्टैंड
अंबाला सिटी। शहर के बस स्टैंड पर चालकों और परिचालकों के विश्राम के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनके पास जो विश्राम कक्ष था विभाग की ओर से उस कक्ष को चुनाव के चलते जवानों को दे दिया है। अब उस कमरे जवान रह रहे हैं।
विज्ञापन

इसके बाद सिटी बस स्थित अड्डा इंचार्ज के कमरे के साथ दो छोटे छोटे कमरे कर्मचारियों को विश्राम के लिए दे दिए हैं। जिसमें एक कमरे में एक प्लंंग पर तीन कर्मचारी बड़ी मुश्किल विश्राम कर पाते हैं। ऐसे में वह मजबूरी में बैठकर समय बिताते हैं। सिटी बस स्टैंड की दूसरी मंजिल पर बडे़ कमरे बने हुए हैं। इन बड़े कमरों को विश्राम कक्ष बनाने के लिए कर्मचारी महाप्रबंधक के साथ बैठक कर चुके हैं, लेकिन अभी तक उन्हें वह कमरा नहीं मिला।
विज्ञापन

अंबाला डिपो के पास 152 रोडवेज की बसें है और 500 के करीब चालक और परिचालक हैं। अंबाला डिपो की बसें 24 घंटे चलती हैं। कई बसें देर रात तक चलती हैं तो कई बसें अल सुबह चलती हैं। इन बसों को लेकर जाने वाले चालक और परिचालकों के लिए अंबाला सिटी बस स्टैंड पर एक विश्राम कक्ष बनाया गया है। इस विश्राम कक्ष में चुनाव को लेकर जवानों को ठहराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण कर्मचारियों को विश्राम कक्ष नहीं मिल रहा। जबकि एक समय में पंद्रह के करीब चालक और परिचालक विश्राम रहते है। वहीं लंबी दूरी की बस के चालक तो किसी की रात की डयूटी होने के कारण वह विश्राम पर रहते है। कई कर्मचारी एक घंटे से लेकर चार घंटे तक विश्राम करते है।

कुछ दिन पहले हरियाणा रोडवेज जागृति मंच द्वारा डिपो प्रधान नवीन यादव, राज्य कमेटी से राज्य प्रधान सुरेंद्र सिंह, राज्य महासचिव राजबीर सैनी, राज्य संगठन सचिव बलकार सिंह, राज्य सहसचिव नरेश सैनी ने महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा जिसमें बस स्टैंड की दूसरी मंजिल पर बने बड़े कमराें में विश्राम कक्ष बनाने की मांग रखी थी। इसे महाप्रबंधक ने मान भी लिया था, लेकिन अभी तक उन्हें वह विश्राम कक्ष नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed