फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Drinking water shortage, dirty water coming in homes

Ambala News: पीने के पानी की किल्लत, घरों में आ रहा गंदा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Drinking water shortage, dirty water coming in homes
शहर के रविदास बस्ती के लोग व पार्षद मिथुन वर्मा जनस्वास्थ्य विभाग कार्यकारी अ​भियंता के सामने प
अंबाला सिटी। शहर में एक बार फिर से पेयजल की किल्लत होने लगी है। इस वजह से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अब घरों में गंदा पानी भी आ रहा है। इसके लिए लोग पार्षदों के यहां जाकर विरोध जता रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को भी पीने के पानी की किल्लत होने और शहर में गंदा पानी आने पर लोगों का विरोध बढ़ गया। लोगों की शिकायतों के बाद शहर के जनस्वास्थ्य विभाग में नगर निगम मेयर शक्ति रानी शर्मा, डिप्टी मेयर राजेश मेहता, पार्षद जसबीर सिंह, सरदूल सिंह, राकेश सिंगला पहुंचे। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग कार्यकारी अभियंता कर्णवीर सिंह से मुलाकात की और शहर में पीने के पानी की किल्लत होने और गंदा आने की समस्या को उठाया।
विज्ञापन

शहर में आ रहा गंदा पानी : मेयर
अंबाला शहर के कई एरिया में गंदे पानी की सफाई और सीवर भी भरे हैं। इस मामले में मेयर शक्तिरानी शर्मा ने डिप्टी मेयर राजेश मेहता के साथ पार्टी पार्षदों को साथ लेकर जनस्वास्थ्य विभाग कार्यकारी अभियंता से मुलाकात की। मेयर शक्ति रानी शर्मा ने बताया कि कई जगह गंदा पानी आ रहा है। इससे लोग परेशान हो रहे हैं। कई जगह सीवर का पानी पेयजल में मिल रहा है। इससे बदबू आ रही है। कार्यकारी अभियंता कर्णवीर सिंह ने आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्या हल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक सीवर नहीं हुए साफ : डिप्टी मेयर
डिप्टी मेयर राजेश मेहता ने कहा कि जबसे बाढ़ आई है, तब से लगातार गंदा पानी आ रहा है। लोग परेशान हैं, इस संबंध में कार्यकारी अभियंता से मुलाकात की है। मेहता ने कहा कि शहर का सीवर बंद है। इसलिए गंदा पानी आ रहा है। कार्यकारी अभियंता ने आश्वासन दिया है कि तीन या चार दिन में समस्या हल हो जाएगी मेहता ने कहा कि हर साल बरसात से पहले सीवर की सफाई की जाती थी, मगर इस बार नहीं हुई। गंदा पानी की समस्या जग्गी कॉलोनी, वीटा इनक्लेव मनमोहन नगर, बलदेव नगर, जग्गी कॉलोनी, शालीमार कॉलोनी, पटेल नगर और रामबाग रोड में हो रही है।

महिलाओं ने भी सुनाया दुखड़ा
शहर के जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में रविदास बस्ती की महिलाएं भी पहुंचीं। वह वार्ड-10 पार्षद मिथुन वर्मा के साथ थीं। पार्षद मिथुन वर्मा और महिलाओं ने कार्यकारी अभियंता को बताया कि रविदास बस्ती में जनस्वास्थ्य विभाग का ट्यूबवेल लगा है। इससे पानी आने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए, लेकिन यहां ट्यूबवेल पर लगा ऑपरेटर रविदास बस्ती के 70 फीसद एरिया में पानी दे रहा है और 30 प्रतिशत हिस्सा में पानी नहीं आ रहा था।
पार्षद मिथुन ने बताया कि रविदास बस्ती की महिलाएं रोजाना उनको पानी की किल्लत को लेकर फोन कर रही थी और वह टैंकर दिला रहे थे, मगर मंगलवार को वह जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में पहुंचे और महिलाओं ने लिखित में शिकायत भी दी और ट्यूबवेल ऑपरेटर को यहां से हटाने की गुहार लगाई। विभाग के कार्यकारी अभियंता कर्णवीर सिंह ने मामले में एसडीई जतिंद्र को चेक करने के निर्देश दिए।


शालीमार कॉलोनी में पीने का पानी गंदा
शालीमार कॉलोनी के स्थानीय निवासियों ने भी समस्या रखी। उनका कहना था कि जब मोटर चलाते हैं तो गंदा पानी आता है। लोगों ने बताया कि बाढ़ में प्रशासन ने आकर नहीं पूछा। कॉलोनी की सड़कें खराब हो गई हैं। यहां स्ट्रीट लाइट नहीं है। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने मांग की कि उनकी पीने के पानी की समस्या का समाधान कराया जाए।

कर्मचारी भेजकर करा रहे चेक : कर्णवीर

जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता कर्णवीर सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है कि शहर में एक समय पानी आ रहा है। नहर पर मरम्मत चल रही है। एक समय पानी आने से कई बार ऊंचे क्षेत्रों पर पानी नहीं चढ़ पाता तो वहां टैंकर उपलब्ध कराया जा रहा है और जहां भी गंदे पानी के लिए समस्या बताई जा रही है, वहां बुधवार से कर्मचारी भेजकर चेक कराएंगे।

शहर के रविदास बस्ती के लोग व पार्षद मिथुन वर्मा जनस्वास्थ्य विभाग कार्यकारी अभियंता के सामने प

शहर के रविदास बस्ती के लोग व पार्षद मिथुन वर्मा जनस्वास्थ्य विभाग कार्यकारी अभियंता के सामने प

शहर के रविदास बस्ती के लोग व पार्षद मिथुन वर्मा जनस्वास्थ्य विभाग कार्यकारी अभियंता के सामने प

शहर के रविदास बस्ती के लोग व पार्षद मिथुन वर्मा जनस्वास्थ्य विभाग कार्यकारी अभियंता के सामने प

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed