फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   draw of flats wiil soon come

फाइल ने पकड़ी रफ्तार, जल्द निकल सकता 1440 फ्लैट का ड्रा

Fri, 09 Oct 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Fri, 09 Oct 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
draw of flats wiil soon come

विज्ञापन

एक बार फिर से कैंट के गांव घसीटपुर स्थित हुडा के सेक्टर 33 व 34 के 1440 फ्लैटों के आवंटन की फाइल ने रफ्तार पकड़ी है। अभी तक सुस्त बैठे हुडा विभाग ने इसके आवंटन के लिए तिथि फाइनल करने के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा है। यदि सब कुछ सही रहा तो कई साल से इंतजार कर रहे आवेदकों को जल्द ही फ्लैट आवंटित हो सकते हैं। 


यह है योजना

सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए अंबाला कैंट के गांव घसीटपुर में सेक्टर 33 व 34 में 1640 फ्लैट (वन रूम सेट) बनाए गए। इस योजना में झुग्गी झोंपड़ीवासियों, टपरीवासियों को शामिल किया गया। इसी योजना के तहत बीपीएल सहित अन्य वर्गों ने भी आवदेन कर दिया। हर आवेदन के साथ आठ हजार रुपये की राशि हुडा विभाग में जमा कराई गई। वर्ष 2008 में इसके निर्माण के लिए कार्य अलाट किया गया, जिसे पंद्रह महीनों ने पूरा किया जाना था। काम पूरा होने के बाद भी 1640 फ्लैट टेकओवर नहीं किए गए, जिसके चलते कंस्ट्रक्शन कंपनी और हुडा विभाग में काफी कागजी कार्रवाई हुई। 

विज्ञापन

सिर्फ दो सौ फ्लैट ही आवंटित हुए 

इस योजना के तहत अभी तक सिर्फ 200 फ्लैटों का ही आवंटन हो पाया है। इसके बाद से ही इन फ्लैटों के ड्रा पर ब्रेक लग गई। आवेदकों का लाखों रुपया विभाग के पास जमा है, लेकिन फिलहाल ड्रा की कोई सूरत दिखाई नहीं दे रही थी। ऐसे में 1440 फ्लैटों पर आवेदकों की नजर है कि इनका आवंटन कब और कैसे होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिकता की जाएगी तय

हुडा विभाग के अनुसार इन 1440 फ्लैटों के आवंटन के लिए कागजी कार्रवाई तेज की गई। इसके लिए हुडा के उच्च अधिकारियों से ड्रा की तिथि फाइनल करने के लिए कहा गया है। इसके लिए जिला स्तर पर मीटिंग हुई थी, जिसमें डीसी ने तेजी से कार्रवाई के लिए कहा था। इसके बाद से ही कार्रवाई जारी थी। इसके लिए पहले उन आवेदकों को फ्लैट की अलाटमेंट की जाएगी, जो इस योजना में शामिल हैं। इसके बाद यदि फ्लैट बचते हैं, तो शेष आवेदकों को प्राथमिकता के आधार पर फ्लैट दिए जाएंगे। 


सैकड़ों लोगों को है इंतजार 

आवेदकों में संतोष कुमार खींची, अनिल कुमार, बिमला देवी, कमला देवी, सुनील कुमार, हरिंदर, नानकचंद का कहना है कि कईं साल पहले आवेदन दिए थे, लेकिन ड्रा ही नहीं निकाला जा रहा था। कई बाद अधिकारियों से भी संपर्क किया, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। कुछ ने तो अपनी फीस भी वापस ले ली है। अब पता नहीं कब यह फ्लैट मिलेंगे और मिलेंगे भी या नहीं। 



हुडा के सेक्टर 33 व 34 के फ्लैट आवंटन के लिए ड्रा की तिथि फाइनल करने के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा गया है। उम्मीद है कि दो सप्ताह में यह तिथि फाइनल हो जाएगी जिसके बाद इन फ्लैटों का आवंटन किया जाएगा। इस योजना में शामिल पात्रों को आवंटन के बाद यदि फ्लैट बचते हैं तो अन्य वर्गों के आवेदकों को शामिल किया जाएगा।  

-शक्ति सिंह, एसडीएम, अंबाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed