फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dr. Ambedkar is the ideal of all society: INLD

सर्व समाज के आदर्श हैं डाॅ. आंबेडकर : इनेलो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Dr. Ambedkar is the ideal of all society: INLD
छावनी स्थित डाक्टर भीमराव आंबेडकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर इनेलो जिला पदाधिकारियों व कार्यकर्
अंबाला। छावनी स्थित डाक्टर भीमराव आंबेडकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर इनेलो जिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर जयंती मनाई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जगमाल सिंह रोलौं सहित अन्य नेताओं ने डाक्टर भीमराव आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला व लोगों को जागरूक किया। रोलो ने बताया कि डाक्टर भीमराव आंबेडकर सामाजिक समरसता के अग्रदूत व भारतीय संविधान के शिल्पकार थे। इस मौके पर हलका अध्यक्ष ओंकार सिंह, भूप सिंह गुर्जर, मेहर सिंह, किरण बैश मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

फोटो: 24

शिक्षित बनो, एक जुट रहो : दीपक कुमार

अंबाला। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जनजाति डाक कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा भारत रत्न डॉक्टर भीम राव आंबेडकर की जयंती मनाई। परिमंडल सचिव दीपक कुमार ने आंबेडकर के विचारों को अपने जीवन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान नरेश, राहुल कुमार, राकेश कुमार, शमशेर भट्टी और सुखविन्दर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

जयंती पर सदस्यों को किया सम्मानित

अंबाला। खटीक समाज और सामाजिक समरसता मंच द्वारा छावनी के आंबेडकर पार्क में 134 वीं आंबेडकर जयंती मनाई। इस दौरान सभा के सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज सेवी संतोष कुमार खींची, भगवानदास पहाड़िया, पवन नागर और देविंदर नागर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो : 28

समाज में जगाई थी समानता की अलख : डॉ. सैनी

नारायणगढ़। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सोमवार को डॉ. भीम राव अंबेडकर चौक पर कार्यक्रम किया। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीम राव आंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों की अलख जगाने वाले महान चिंतक और समाज सुधारक थे। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश बतौरा, राकेश बिंदल, पार्षद जश्न ढींगरा और संजीव संगरानी मौजूद रहे।
--------
फोटो: 30

आईटीआई में मनाई आंबेडकर जयंती

शहजादपुर। आंबेडकर जयंती के अवसर पर भारांपुर स्थित आईटीआई में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान प्रधानाचार्य विनोद सिंह शेखावत ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारत में सामाजिक पुनर्जागरण की क्रांति का आरंभ किया था। उन्होंने जाति और वर्ग की दीवारें तोड़कर समानता की नींव रखी। इस अवसर पर महेश चंद्र, राकेश कुमार, रमेश कुमार मौजूद रहे। संवाद

छावनी स्थित डाक्टर भीमराव आंबेडकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर इनेलो जिला पदाधिकारियों व कार्यकर्

छावनी स्थित डाक्टर भीमराव आंबेडकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर इनेलो जिला पदाधिकारियों व कार्यकर्

छावनी स्थित डाक्टर भीमराव आंबेडकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर इनेलो जिला पदाधिकारियों व कार्यकर्

छावनी स्थित डाक्टर भीमराव आंबेडकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर इनेलो जिला पदाधिकारियों व कार्यकर्

छावनी स्थित डाक्टर भीमराव आंबेडकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर इनेलो जिला पदाधिकारियों व कार्यकर्

छावनी स्थित डाक्टर भीमराव आंबेडकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर इनेलो जिला पदाधिकारियों व कार्यकर्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed