फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cheating in name of sending abroad in Ambala, accused made young man victim

अंबाला में विदेश भेजने के नाम पर ठगी: आरोपियों ने युवक को बनाया शिकार, शातिरों ने 25 लाख रुपये और डॉलर ठगे

Tue, 03 Oct 2023 10:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 03 Oct 2023 10:59 AM IST
सार

पुलिस को दी शिकायत में पंचकूला के भरेली डाकखान निवासी साहिल राणा ने बताया कि मई 2022 में उसकी मुलाकात विकास शर्मा से हुई थी। बताया था कि वह विदेश भेजने का काम करता है और गांव के कई व्यक्तियों को कानडा और अमेरिका भिजवा दिया है।

विज्ञापन
Cheating in name of sending abroad in Ambala, accused made young man victim
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबाला से अमेरिका भेजने के नाम पर युवक से 25 लाख व तीन हजार डॉलर की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित साहिल राणा की शिकायत पर आरोपी विकास शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि पहले कनाड़ा भेजने के नाम पर दो लाख लिए और फिर डोंकी के जरिए अमेरिका भेजने के नाम पर 23 लाख व तीन हजार डॉलर लिए। फिर कई देशों में घुमाया। पैसे मांगने पर धमकाया और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में पंचकूला के भरेली डाकखान निवासी साहिल राणा ने बताया कि मई 2022 में उसकी मुलाकात विकास शर्मा से हुई थी। बताया था कि वह विदेश भेजने का काम करता है और गांव के कई व्यक्तियों को कानडा और अमेरिका भिजवा दिया है। विश्वास दिलवाया कि वह मर्चेंट नेवी में कनाडा भेज सकता है और कुल राशि 25 लाख रुपये का खर्च आएगा। बताया कि फरीदाबाद में सीडीसी का कोर्स करना पडे़गा तथा मात्र दो लाख रुपये अभी देने हैं। बकाया राशि कनाडा पहुंचने पर देनी होगी।
विज्ञापन


दो लाख रुपये देने के बाद वह कोर्स करने के लिए फरीदाबाद चला गया था। तीन माह के बाद वह वापस आया तो आरोपी ने कहा कि कनाडा जाना अभी मुश्किल है और वह डोंकी के रास्ते प्रार्थी का अमेरिका भेज देगा और इसके कुल राशि 45 लाख रुपये का खर्चा आएगा। इसमें से आधी राशि पहले और बाकि अमेरिका पहुंचने पर देनी होगी। ऐसे में करीब 23 लाख रुपये दोषी को दे दिए। आरोपी ने अलग से चार लाख रुपये पैसे को डॉलर में बदलने के नाम पर लिये थे, जिसमें 4500 डॉलर मिले थे जिसमें से केवल 1500 डॉलर दिए और बाकि खुद रख लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्माटी से पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा भारत, फिर आरोपी ने दुबई भेजा : शिकायतकर्ता ने बताया था कि दो फरवरी 2023 को लाउंस भेजा और उसके बाद 11 को थाईलेंड, बैंकॉक से होते हुए टर्की पहुंचना था। अल्माटी पहुचंकर पता चला कि आरोपी द्वारा दी गई टिकट जाली है और उसे वहां पर गिरफ्तार करने के बाद छह मार्च को भारत डिपोट कर दिया। ऐसे में आरोपी से पूछा तो उसने कहा आश्वासन दिया कि उसे दोबारा दुबई के रास्ते अमेरिका भेज देगा और विश्वास दिलवाया कि कुछ खराबी के कारण उसे भारत वापस आना पड़ा।


16 मार्च को दोबारा दुबई की करवाई और 16 मार्च को पहुंचने के बाद वह दुबई किराये के मकान पर रहने लगा। ऐसे में तकरीबन दो लाख रुपये किराया खुद घर से मंगवाकर भरा। सात अप्रैल को आगे कुछ न होने पर वह वापस भारत आ गया। आरोपी से पैसे वापस मांगे तो उसने पिता की मौत होने के कारण समय मांगा। पैसे देने पर आरोपी ने धमकाया और कहा कि वह झूठे केस में फंसा देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed