फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dogs mauled 1,151 people in Cantt in two and a half months

Ambala News: ढाई महीने में कैंट में कुत्तों ने 1151 लोगों को बनाया शिकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Dogs mauled 1,151 people in Cantt in two and a half months
अंबाला छावनी में सड़कों पर घूम रहे लावारिस कुत्ते। संवाद - फोटो : संगठन
- बधियाकरण के अभियान पर लाखों रुपये किए जा रहे खर्च फिर भी समस्या का नहीं हो रहा समाधान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कैंट इलाके में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। ढाई महीनों में 1151 लोगों को काटा है। यह लोग कैंट के ग्रामीण क्षेत्र ही नहीं बल्कि शहरी क्षेत्र से भी अस्पताल में उपचार कराने पहुंच रहे हैं। हालात यह हैं कि कैंट में कोई गली या कॉलोनी नहीं बची है जहां पर कुत्तों का झुंड नहीं है। डॉगबाइट के बढ़ते मामलों को देखते हुए नगर परिषद ने एजेंसी को बधियाकरण का काम तो दिया है मगर वह अधिक कामयाब होते नहीं दिख रहे हैं।
इस साल जनवरी, फरवरी व मार्च में कैंट नागरिक अस्पताल में 4496 लोग डॉग बाइट के बाद उपचार लेने पहुंचे। इनमें जनवरी में 1512 तो फरवरी में 1684 मरीजों ने एंटी रेबिज वैक्सीन लगवाई है। इसके बाद मार्च में अब तक 1300 से अधिक लोगों को वैक्सीन चार बार लगाई गई है।
विज्ञापन

कैंट में हैं 10 हजार कुत्ते

नगर परिषद ने अंबाला कैंट में कुत्तों की संख्या 10 हजार होने का अनुमान लगाया है। इसके लिए उन्होंने एजेंसी को एक साल पहले कुत्ते के बधियाकरण की निविदा दी थी। इसमें एजेंसी को तीन हजार कुत्तों का बधियाकरण करना था। एजेंसी का दावा है कि उन्होंने दो हजार कुत्तों का बधियाकरण कर दिया है। बाकी एक हजार को जून तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसके बावजूद कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ता जा रहा खौफ
जनवरी- 378
फरवरी- 421
मार्च- 325
कुल- 1151

केस-1----

जिस पैर में परेशानी उसी में काट लिया



रामकिशन कॉलाेनी निवासी प्रवेश ने बताया कि वह घरों में सफाई का काम करती हैं। मंगलवार सुबह काम कर घर जा रही थी तभी कॉलोनी में कुत्ते ने पीछे से काट दिया। उनके पैर में कुत्ते ने काटा। जिस पैर से वह पहले ही परेशान हैं। वह दिव्यांग हैं और अब उन्हें अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।


केस-2
बाजार में पालतू कुत्ते ने काटा
छावनी की नई आबादी निवासी आशीष ने बताया कि कुछ दिन पहले वह बाजार से घर जा रहा था तभी कुत्ते ने उसके पैर पर काट लिया। हालांकि यह कुत्ता पालतू था लेकिन इसके बाद भी सुरक्षा को लेकर उन्होंने नागरिक अस्पताल में जाकर टीकाकरण करवाया।


केस-3
बेटी के चेहरे पर झपटा
छावनी के सेक्टर 34 निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि करीब दो साल पहले उनकी पांच साल की बेटी पास में दुकान पर सामान लेने गई थी। जब वह वापस आ रही थी तो कुत्ते ने उसके चेहरे पर बुरी तरीके से काट लिया था। कुत्ते के काटने के निशान आज भी बेटी के चेहरे पर मौजूद हैं।

हर समय रहता है भय
छावनी की ट्रिब्यून काॅलोनी एसोसिएशन के सदस्य और अधिवक्ता सतीश कुमार गोयल ने बताया कि उनकी काॅलोनी में आठ से दस कुत्ते हैं। कई बार यह कुत्ते गेट पर पड़ी गंदगी को उठाकर काॅलोनी में जगह-जगह गिराते हैं। कुछ कुत्तों को काॅलोनी से बाहर छोड़ा गया था लेकिन कुछ समय बाद फिर से इनकी संख्या में बढ़ोतरी हो गई। हर समय कुत्तों के काटने का भय बना रहता है।

अंबाला छावनी में सड़कों पर घूम रहे लावारिस कुत्ते। संवाद

अंबाला छावनी में सड़कों पर घूम रहे लावारिस कुत्ते। संवाद- फोटो : संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed