{"_id":"69ea77f8966a42279c0c643b","slug":"dog-squad-and-swat-team-searched-the-station-after-receiving-information-about-a-bomb-ambala-news-c-36-1-amb1001-162122-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बम की सूचना पर डॉग स्क्वायड और स्वेट टीम ने खंगाला स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बम की सूचना पर डॉग स्क्वायड और स्वेट टीम ने खंगाला स्टेशन
विज्ञापन
अंबाला। मंडल कार्यालय से मिली बम की सूचना के तहत वीरवार को कैंट रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। शाम करीब पौने दो घंटे तक स्टेशन के चप्पे-चप्पे की सघन चेकिंग की गई। हालांकि, जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।
पुलिस बल के साथ उतरीं टीमें
मंडल कार्यालय के पत्र की अनुपालना में उप निरीक्षक कविता के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल, राजकीय रेलवे पुलिस और स्वेट टीम ने मोर्चा संभाला। इस सर्च ऑपरेशन में डॉग स्क्वायड की विशेष भूमिका रही। हवलदार राकेश कुमार अपने खोजी कुत्ते ड्यूक और टीम गोल्डी के साथ स्टेशन के संवेदनशील हिस्सों को खंगालते नजर आए।
पार्किंग से लेकर पार्सल ऑफिस तक जांच
सुरक्षा बलों ने शाम 4:30 बजे से 6:15 बजे तक स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, पार्सल ऑफिस, बाइक व कार पार्किंग, और यूटीएस काउंटर पर गहन जांच की। इसके अलावा, प्लेटफार्म नंबर 1 पर स्थित सभी वेटिंग हॉल और भोजनालयों में यात्रियों के सामान की तलाशी ली गई। टीम में एसआई राजकुमार, एएसआई सुमित वालिया, नाथ राम और अन्य जवान शामिल रहे।
विज्ञापन
यात्रियों को किया जागरूक
चेकिंग अभियान के साथ-साथ पुलिस ने यात्रियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया। अधिकारियों ने यात्रियों को जहरखुरानी गिरोहों से बचने, चोरी की घटनाओं के प्रति सतर्क रहने और बेवजह जंजीर न खींचने की सलाह दी। यात्रियों को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर सूचना दें।
मंडल कार्यालय के निर्देश पर रूटीन और एहतियाती चेकिंग की गई है। स्टेशन परिसर पूरी तरह सुरक्षित है और कोई भी संदिग्ध वस्तु या आपराधिक गतिविधि नहीं पाई गई है।
- नितिका गहलोत, एसपी रेलवे, हरियाणा।