फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   dog bite

मां की आंखों के सामने जबड़े में दबाकर मासूमों को खींच ले गए आदमखोर कुत्ते

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
dog bite
dog bite - फोटो : Ambala
मां को जख्मी कर मासूम बेटों को नाली में खींच ले गये आदमखोर कुत्ते
विज्ञापन

चीख पुकार पर जुटे लोगों ने बमुश्किल दोनों बच्चों की बचायी जान
गंभीर रूप से जख्मी बच्चों और मां को उपचार के लिए लाया गया अस्पताल
करधान चौकी क्षेत्र स्थित पॉलम विहार में हुई घटना, पुलिस में शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। करधान चौकी क्षेत्र स्थित पॉलम विहार में दो पालतू अमेरिकन बुल्ली कुत्तों ने सड़क पर बच्चों के साथ निकली 30 वर्षीय महिला पर अचानक हमला कर दिया। अभी महिला संभली भी नहीं थी कि उसके दोनों बच्चों को कुत्तों ने जबड़े में पकड़ लिया और घसीटकर ले जाने लगे। यह देख महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी। उसने बच्चों के बचाव के लिए भी काफी प्रयास किया, लेकिन खतरनाक कुत्ते दोनों बच्चों को घसीटते हुए नाली में ले गये और बेरहमी से नोंचने लगे। महिला की चीख पुकार सुन मौके पर पहुंचे लोगों ने बमुश्किल कुत्तों के पंजों से दोनों बच्चों को बचाया। साथ ही गंभीर हालत में छावनी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
घटनाक्रम के अनुसार करधान चौकी क्षेत्र स्थित पॉलम विहार निवासी महिला ममता अपने दो बेटों मन्नत 11 वर्ष और शाइन 6 वर्ष के साथ दुकान से सिम लेने जा रही थी। तभी क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति के दो पालतू कुत्तों ने मां-बेटों पर हमला बोल दिया। मां को जख्मी करने के बाद कुत्ते दोनों बच्चों को घसीटते हुए काफी दूर ले गये। खतरनाक कुत्तों के सामने मां और बेटे दोनों बेबस हो गये, लेकिन महिला की चीख पुकार पर पहुंचे लोगों ने बच्चों को मौत से मुंह से बचा लिया। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मां की जांघ को कुत्तों ने शिकार बनाया तो बेटों के जांघ के अलावा छाती, टांग व पीठ को बुरी तरह नोंचा। गनीमत रही कि सही समय पर लोग एकत्रित हो गये और दोनों बच्चों की जान बच गयी। मामले में पीड़ित मां ने पुलिस को भी शिकायत दी है। उसका कहना है कि दो साल पहले भी इनमें से एक कुत्ते ने बेटे को काटकर जख्मी कर दिया था। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल केस नहीं दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एक अन्य घटना में जर्मन शेफर्ड ने बच्ची को किया जख्मी
नारायणगढ़ के गांव धनाना में भी जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने एक चार साल की बच्ची प्रियांशी को दो जगह काट लिया। मासूम गली में खेल रही थी तो कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। बच्ची के नाली में गिरने के बाद भी कुत्ते ने नहीं छोड़ा और दो जगह काट लिया। तभी परिजनों की नजर पड़ी और कुत्ते को डंडों से मार-मारकर खदेड़ा। इसके बाद बच्ची को उपचार के लिए छावनी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां बच्ची के एंटी रेबीज के टीके लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे संज्ञान में मामला आया है। पीड़ित परिवार की तरफ से कुत्तों के मालिकों के खिलाफ शिकायत आती है तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
सुखदेव, सब इंस्पेक्टर, चौकी इंचार्ज करधान अंबाला छावनी

dog bite

dog bite- फोटो : Ambala

dog bite

dog bite- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed