फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Doctors' strike postponed till December 31, Health Minister assured to consider the demands

डॉक्टरों की हड़ताल 31 दिसंबर तक स्थगित, स्वास्थ्य मंत्री ने मांगों पर विचार करने का दिया अश्वासन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
Doctors' strike postponed till December 31, Health Minister assured to consider the demands
अंबाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में चिकित्सकों से साथ बैठक करते गृहमंत्री अनिल विज। - फोटो : Ambala
अंबाला। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के आह्वान पर 13 दिसंबर को होने वाली हड़ताल स्थगित हो गई है। डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल ने गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से आश्वासन मिलने के बाद हड़ताल को 31 दिसंबर तक टालने का निर्णय लिया है। अब आंदोलन के संबंध में एसोसिएशन की ओर से नए साल में ही निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन की ओर से विभिन्न लंबित मांगों को लेकर 13 दिसंबर को हड़ताल की चेतावनी दी गई थी। वहीं मांगें नहीं मानने पर 14 दिसंबर से बेमियादी आंदोलन का ऐलान किया गया था। स्वास्थ्य विभाग की ओर से काफी प्रयास के बाद भी जब डाक्टर आंदोलन वापस लेने को तैयार नहीं हुए तो रविवार को गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया था। अंबाला कैंट के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में करीब डेढ़ घंटे तक चली बैठक में एसोसिएशन पदाधिकारियों ने अपनी मांगें रखीं। साथ ही इससे पहले चंडीगढ़ में बैठक के दौरान एसीएस के रवैये को लेकर भी स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की, जिस पर स्वास्थ्य मंत्री ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए मुख्यमंत्री से वार्ता कर हर संभव सहायता और समाधान का भरोसा दिलाया। इसके बाद डॉक्टरों के प्रतिनिधि मंडल ने हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया। बैठक में हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के राज्य प्रधान डा. जसबीर सिंह परमार, स्वास्थ्य निदेशक डॉ. वीना सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह है डॉक्टरों की मांगे
डॉक्टरों के प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि एसएमओ की सीधी भर्ती पर रोक लगनी चाहिए। साथ ही डाक्टरों की ओर से स्पेशलिस्ट के खाली पद भरने और पोस्ट ग्रेजुएशन पॉलिसी में संशोधन की मांग की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में विशेषज्ञ चिकित्सकों के 2 हजार पद मंजूर हैं, जिनमें से 1300 पद खाली पड़े हैं। ऐसे में विशेषज्ञ चिकित्सकों पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed