फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Doctor accused of assault, nominated husband and father-in-law

Ambala News: डॉक्टर ने लगाए मारपीट के आरोप, पति और ससुर नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Doctor accused of assault, nominated husband and father-in-law
अंबाला। हीलिंग टच अस्पताल की महिला डॉक्टर से उसके पति और ससुर की ओर से मारपीट करने का मामला सामने आया है। महिला डॉक्टर ने थाने में शिकायत देकर आपबीती सुनाई और बताया कि मारपीट करने के बाद मुंह पर तकिया रखकर मारने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन

पुलिस ने पति हिमांशु और ससुर भारत भूषण पर मामला दर्ज कर लिया। सेक्टर-10 निवासी पूजा ने बताया कि वह हीलिंग टच अस्पताल में डॉक्टर है। उसकी शादी 27 अप्रैल 2014 में हिमांशु से हुई थी। पति हिमांशु एक निजी बैंक में अकाउंट मैनेजर के पद पर कार्यरत है। शादी के बाद उसके दो बच्चे हैं। पति के परिवार वालों का दखलअंदाजी के कारण छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होता रहता था।
विज्ञापन

मामला इतना बढ़ गया कि जो प्लाट उसके नाम पर है वो प्लाॅट पति ने अपने और पिता के नाम करवाने के लिए दबाव बनाया और मिलने वाला वेतन उसके खाते में डालने के लिए बोला। मना करने पर मारपीट करने के बाद मुंह पर तकिया रखकर मुंह दबाकर मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed